जयपुर

रेप करने वालों के बाल काटवाकर उन्हें बाजार में घुमाऊं- अशोक गहलोत की इच्छा, गैंगेस्टरों को भी चेताया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2023, 11:39 PM IST

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने इस दौरान पेपर लीक के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार से भी पेपर लीक के ऐसे ही मामले सामने आए हैं, लेकिन वहां कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जबकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।

Image

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फोटो- AshokGehlot.Rajasthan)

Rajasthan: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि अगर उनका बस चले तो वो रेपिस्टों के बाल कटवाकर उन्हें भरे बाजार में घुमवा दें। ताकि उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो, लोग उसके कुकर्म के बारे में जान सकें। इस दौरान उन्होंने गैंगस्टरों को भी चेतावनी दी।

उदयपुर में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने ये बातें कहीं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब सीएम से राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के उस आदेश पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जिसमें उसने कहा है कि कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने से पहले, आरोपियों के चेहरे और नाम उजागर नहीं किए जाएं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा- "हम जांच करेंगे। आदेश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार जारी किया गया है।"

इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा- "अगर मैं कर सकता हूं, तो मैं बलात्कारियों और गैंगस्टरों के बाल काट दूंगा और उन्हें सार्वजनिक रूप से बाजार में परेड कराऊंगा। जब ऐसे लोग शर्म महसूस करेंगे, तो दूसरे भी इस तरह की हरकत करने से डरेंगे।"

वहीं बात जब पेपर लीक की आई तो गहलोत बीजेपी शासित राज्यों को घेरने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार से भी पेपर लीक के ऐसे ही मामले सामने आए हैं, लेकिन वहां कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। गहलोत ने कहा- "अगर प्रश्नपत्र लीक होते हैं, तो हम त्वरित कार्रवाई करते हैं। पेपर लीक में शामिल सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने बर्खास्त कर दिया गया। हमने तुरंत कार्रवाई की। हम पेपर लीक मामले की तह तक पहुंचे कि यह कैसे हुआ। इस तरह के गिरोह पूरे देश में सक्रिय हैं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article