Jammu Kashmir News: जम्मू में आतंकी हमले (Terror Attack) के बाद केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सीआरपीएफ (CRPF) के 18 सौ जवानों को जम्मू कश्मीर भेजा गया है। दिल्ली से जम्मू कश्मीर सीआरपीएफ के एक हजार जवान भेजे गए हैं और इन सबकी तैनाती पुंछ (Poonch) और राजौरी (Rajouri) में होगी।हाल ही में राजौरी में आतंकवादी हमले में 6 नागरिक मारे गए थे। इसके बाद सरकार ने फैसला लिया है कि क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने के लिए अतिरिक्त 1,800 सैनिकों को बड़े पैमाने पर पुंछ और राजौरी जिलों में तैनात किया जाएगा। खबर के मुताबिक, नौ कंपनियां पहले ही राजौरी पहुंच चुकी हैं और बाकी सैनिक जल्द पहुंच जाएंगे।
देश
Jammu Kashmir: राजौरी में आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट, CRPF के 1800 जवान भेजे गए जम्मू-कश्मीर
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Jan 5, 2023, 08:07 AM IST
Jammu Kashmir News: जम्मू में आतंकी हमले के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट मोड पर हैं। गृह मंत्रालय के आदेश पर जम्मू-कश्मीर अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा गया है। पुंछ और राजौरी में CRPF के 1800 जवानों की तैनाती की जाएगी।
पुंछ और राजौरी में होगी अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती
Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
- जम्मू-कश्मीर भेजे गए अतिरिक्त केन्द्रीय बल, CRPF के 1800 जवान भेजे गए जम्मू-कश्मीर
- दिल्ली से 1 हजार जवान भेजे गए जम्मू-कश्मीर, पुंछ और राजौरी में होगी जवानों की तैनाती
- आतंकी हमले के मद्देनजर लिया गया जवानों की तैनाती का फैसला
