दुनिया

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक: TTP को बनाया निशाना, 'बौखलाया' तालिबान कर सकता है बड़ा पलटवार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2023, 09:26 PM IST

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान में टीटीपी यानि कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने कहर बरपा रखा है। तालिबान के इस जुड़वा भाई ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है और लगातार हमले कर रहा है। इन हमलों में पाकिस्तान के कई सैनिक और आम नागरिक मारे जा चुके हैं।

Image

पाकिस्तानी फौज ने अफगानिस्तान में किया एयरस्ट्राइक (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Pakistan Airstrike: पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक किया है। इस एयरस्ट्राइक के दौरान टीटीपी को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान के इस कदम से तालिबान और भड़क सकता है, क्योंकि पहले से ही अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संबंध ठीक नहीं हैं।

कहां हुआ हमला

पाकिस्तानी एयरफोर्स ने यह हमला अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के गुश्ता जिले के सलाला के पास किया है। इस इलाके में टीटीपी की मौजूदगी की बात कही जाती रही है। यह इलाका पाकिस्तान की सीमा के पास भी है। दावा किया जाता रहा है कि टीटीपी के हमलावर, पाकिस्तान में हमले करके, अफगानिस्तान भाग जाते हैं ताकि पाकिस्तानी सेना से वो बचे रहें।

दोनों ने साधी चुप्पी

अफगानिस्तान की लोकल मीडिया में इस हमले की तो खबर है, लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। न तो पाकिस्तान की ओर से ऐसे दावे किए गए हैं, न ही तालिबान की ओर से इस हमले पर कोई बयान आया है।

हमले का परिणाम

पाकिस्तानी एयरफोर्स के इस एयरस्ट्राइक में टीटीपी के आतंकियों के साथ-साथ आम लोगों के भी मारे जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने गुरुवार को दो बार अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में पाकिस्तानी एयरफोर्स ने सिर्फ बमबारी की है। उसने फायरिंग नहीं की है।

तालिबान कर सकता है पलटवार

पाकिस्तान के इस हमले के बाद तालिबान बड़ा पलटवार कर सकता है। तालिबान पहले से ही पाकिस्तान पर भड़का हुआ है। उसने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी थी। ऐसे में जिस तालिबान को खड़ा करके पाकिस्तान खुश हो रहा था, अब वहीं उसपर हमले कर सकता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!