Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) चर्चा में छाया रहता है। नए साल में पहला वीकेंड का वार होगा। इस हफ्ते घर के बेघर होने के लिए श्रीजिता डे, अर्चना गौतम, सुंबुल तौकीर खान, सौंदर्या शर्मा, टीना दत्ता, शालीन भनोट और साजिद खान नॉमिनेटेड हुए हैं। फैंस वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान किस कंटेस्टेंट की क्लास लगाने वाले हैं। साथ ही कौन सा सदस्य घर से बेघर होगा। इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। इस हफ्ते की शुरुआत से ही साजिद खान के बेघर होने की डिमांड की जा रही थी। लेकिन लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से उन्हें ठीक -ठाक वोट्स मिले हैं।
शिव ठाकरे, अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के फैंस भी साजिद खान की तरफ है। हालांकि लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड और रिपोर्ट्स के हिसाब से श्रीजिता डे घर से एक्विट हो सकती है। श्रीजिता घर से बेघर होने वाली पहली सदस्य थी और उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में दोबारा एंट्री ली थी।
श्रीजिता डे हो सकती हैं बेघर
श्रीजिता कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फैंस को उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। इस हफ्ते श्रीजिता घर से बेघर हो सकती है। घर की बाकी सदस्यों की बात करे तो शालीन भनोट, टीना दत्ता और अर्चना गौतम ऑडियंस को खूब सारा कंटेंट देते हैं। जबकि सुंबुल तौकीर खान की स्ट्रांग फैन फॉलोइंग है। इस वजह से घर के इन कंटेस्टेंट की बचने की उम्मीदें ज्यादा है। श्रीजिता को सलमान खान भी हिदायत दे चुके हैं कि आपकी गेम दिख नहीं रही है। श्रीजिता की घर में साजिद खान की मंडली से दोस्ती है। लेकिन उनकी किसी भी सदस्य से कुछ खास बॉन्डिंग नहीं है। वीकेंड पर श्रीजिता के मंगेतर भी आ सकते हैं।
