देश

Air India में ये क्या हो रहा है, सहयात्री पर 'पेशाब' किए जाने का एक और मामला आया सामने

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 5, 2023, 06:54 PM IST

Urination in Air India Flight: पेरिस-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर एक और शख्स ने किया पेशाब, इससे पहले ऐसा ही एक और मामला सामने आया था।

Image

सहयात्री पर 'पेशाब' किए जाने का एक और मामला आया सामने

KEY HIGHLIGHTS
  • नशे में धुत एक शख्स ने पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब कर दिया
  • सुरक्षा बल के कर्मियों ने पुरुष यात्री को विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया
  • इस घटना से 10 दिन पहले एअर-इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी ऐसी ही घटना हुई थी

एयर इंडिया के एक विमान (Air India fligh) में एक और 'पेशाब' (urination) करने का मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत एक शख्स ने पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। नवंबर में एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के बाद यह इस तरह की दूसरी घटना है।

एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में 26 नवंबर को हुई आश्चर्यजनक घटना के 10 दिन बाद पेरिस-दिल्ली उड़ान में भी 'शराब के नशे में धुत' पुरुष यात्री द्वारा महिला यात्री के कंबल पर 'पेशाब करने' का मामला सामने आया था, लेकिन आरोपी के माफी मांगने के बाद उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना छह दिसंबर को एअर इंडिया की उड़ान संख्या 142 में हुई और विमान के पायलट ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को इस मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया था।यह पता नहीं चल पाया है कि यात्री किस श्रेणी में यात्रा कर रहे थे।

'एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया'

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर उतरा। हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारियों को बताया गया कि पुरुष यात्री 'नशे की हालत में है, चालक दल के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है और उसने विमान में सवार एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया।'

पुरुष यात्री को विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया

उन्होंने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने पुरुष यात्री को विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया और दोनों यात्रियों के बीच 'आपसी समझौता' होने व आरोपी के 'लिखित माफी' मांगने के बाद उसे जाने दिया।शुरुआत में लिखित शिकायत दर्ज कराने वाली महिला यात्री ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया और हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मियों ने आप्रवासन एवं सीमा शुल्क औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे जाने दिया।

इस घटना से 10 दिन पहले एअर-इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने नवंबर की घटना में पीड़ित महिला की शिकायत पर अब प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित