देश

राहुल बाबा कान खोनकर सुन लो, 1 जनवरी 2024 को तैयार मिलेगा राम मंदिर- कांग्रेस को अमित शाह का जवाब

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2023, 06:21 PM IST

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को राम मंदिर के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को कोर्ट में उलझा रही थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद कोर्ट से फैसला आते ही, काम शुरू हो गया। इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला।

Image

गृहमंत्री अमित शाह का राम मंदिर पर बड़ा ऐलान

Photo : BCCL

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। गुरुवार (5 January 2023) को उन्होंने घोषणा की कि 1 जनवरी 2024 तक राम मंदिर तैयार हो जाएगा। वहां राम भक्त अपने आराध्य का दर्शन और पूजा कर सकेंगे।

त्रिपुरा में थे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी संबोधन के दौरान उन्होंने राम मंदिर के मामले पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से ही अदालतों में राम मंदिर निर्माण के मामले को खींचती रही थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद आया है।

क्या कहा गृह मंत्री ने

अमित शाह ने कहा- मुझे बताओ अयोध्या में राम मंदिर बनाना चाहिए या नहीं चाहिए? जबसे बाबर तोड़ कर गया तब से और जब से देश आजाद हुआ तब से, ये कांग्रेसी इसको कोर्ट के अंदर उलझा रहे थे, मोदी जी आए, एक दिन सुबह सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और मोदी जी ने उसी दिन रामलला के मंदिर का भूमि पूजन करके मंदिर का निर्माण शुरू करवा दिया।"

राहुल गांधी को घेरा

अमित शाह ने आगे कहा कि जब वो 2019 में बीजेपी के अध्यक्ष था और राहुल बाबा, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष थे। तब राहुल बाबा रोज पूछते थे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गनगचुंबी राम मंदिर तैयार मिलेगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें