
आज की ताजा खबर 27 सितंबर 2023: 22 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, 'ऑपरेशन शीश महल' में CBI ने दिए जांच के आदेश
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 27 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि 'श्रद्धालु 26 जनवरी से पहले मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे।' श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा अगले वर्ष 22 जनवरी को होगी और 20 से 24 जनवरी के बीच किसी भी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे जुड़े समारोह में सम्मिलित होंगे वहीं टाइम्स नाउ नवभारत चैनल के ऑपरेश शीशमहल के खुलासे के बाद अब ताजा घटनाक्रम में सीबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है वहीं खालिस्तानी आतंकी गुरूवंत सिंह पन्नू ने अब भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर धमकी दी है उधर मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को इतने वीभत्स तरीके से अंजाम दिया गया कि उसके प्रावेट पार्ट में भी चोटें आई हैं। घटना के चलते लड़की को न सिर्फ अधिक ब्लीडिंग हुई, बल्कि फिलहाल वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। आरोप है कि दरिंदगी के बाद हैवानों ने पीड़िता को बदहवास स्थिति में छोड़ दिया था वहीं भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अपने रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) की रेंज दोगुनी करने पर तेजी से काम करा है। इस सैटेलाइट की रेंज अभी 1500 किलोमीटर है, जिसे 3000 किलोमीटर तक बढ़ाने की तैयारी है उधर दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। यहां हथियार दिखाकर बदमाशा सोना लूट ले गए वहीं भारत के प्रमुख अंग्रेजी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' ने अमेजिंग इंडियंस अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। पुरस्कार समारोह 29 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-