दिल्ली

दो दिन-दो वारदात: दिल्ली में फिर से ज्वेलरी शॉप पर चोरी, हथियार दिखाकर लूट ले गए लाखों का सोना

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 27, 2023, 04:21 PM IST

Delhi Jewellery Shop Robbery: समयपुर बादली इलाके में ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। यहां हथियार दिखाकर बदमाशा सोना लूट ले गए। इससे पहले मंगलवार को भोगल इलाके में भी ज्वेलरी शॉप पर करीब 25 करोड़ की चोरी हुई थी।

Image

समयपुर बादली में ज्वेलरी शॉप पर लूट

Photo : BCCL

Delhi Jewellery Shop Robbery: दिल्ली में ज्वेलरी शॉप पर चोरी की दो दिन में दो वारदात सामने आई हैं। आज (बुधवार) को समयपुर बादली इलाके में ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। यहां हथियार दिखाकर बदमाशा सोना लूट ले गए। इससे पहले मंगलवार को भोगल इलाके में भी ज्वेलरी शॉप पर करीब 25 करोड़ की चोरी हुई थी। यहां बदमाश छत काटकर करोड़ों रुपये का सोना-चांदी व कैश लूट ले गए थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें समयपुर बादली इलाके में ज्वेलरी शॉप पर लूट की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कितने की चोरी हुई है। इस तरह की चोरी की दो बड़ी घटनाओं ने पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

हथियार दिखाकर लूट ले गए सोना

दिल्ली पुलिस का कहना है कि बुधवार दोपहर तीन लड़के दुकान में घुसे और हथियार दिखाकर दुकान से लाखों का सोना लूट ले गए। पुलिस का कहना है कि करीब आधा किलो सोना लूटने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस लूटे गए सोने की मात्रा को वेरीफाई कर रही है। पुलिस को दोपहर करीब 2:00 बजे पीसीआर कॉल मिली थी।

भोगल में आधी रात को चोरों ने वारदात को दिया था अंजाम

इससे पहले मंगलवार को भोगल इलाके में हुई चोरी मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। यहां चोरों ने आधी रात को वारदात को अंजाम दिया। चोर छत को काट कर शोरूम में दाखिल हुए और स्ट्रॉग रूम तक पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने सोना-चांदी लूटा। दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने करीब 20 से 25 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!