दिल्ली

Operation Sheesh Mahal: टाइम्स नाउ नवभारत के खुलासे 'ऑपरेशन शीश महल' में CBI ने दिए प्रारंभिक जांच के आदेश

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 27, 2023, 06:13 PM IST

Operation Sheesh Mahal Update: टाइम्स नाउ नवभारत चैनल के ऑपरेशन शीशमहल के खुलासे के बाद अब ताजा घटनाक्रम में सीबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

Image

ऑपरेशन शीशमहल को लेकर सीबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है

टाइम्स नाउ नवभारत चैनल (Times Now Navbharat) के ऑपरेशन शीशमहल ( Operation Sheeshmahal) में एक बड़े घटनाक्रम में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास के नवीनीकरण (Renovation) में पाई गई वित्तीय अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, ये इस मामले में बड़ा अपडेट है।

बताते हैं कि प्रारंभिक जांच कोई आपराधिक मामला नहीं है बल्कि आपराधिक जांच की शुरुआत है। अगर सीबीआई को सबूत मिले तो वह नियमित मामला या आपराधिक मामला दर्ज करेगी।

सीबीआई ने दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी से सीएम आवास के नवीनीकरण से संबंधित सभी दस्तावेज जमा करने को कहा है, एजेंसी ने सभी फाइलें 3 अक्टूबर तक जमा करने को कहा है। सीएम आवास की मरम्मत में फिजूलखर्ची हुई या वित्तीय अनियमितता, इसकी जांच अब सीबीआई ने शुरू कर दी है।

"टाइम्स नाऊ नवभारत" ने इसी साल के अप्रैल महीने में इस ऑपरेशन को दिखाया था, जिसमें खुलासा हुआ था कि कोविड काल के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने सरकारी बंगले के सिर्फ सुंदरीकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपए खर्च करवा दिए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास में 15 बाथरूम हैं। एक-एक टॉयलेट पर लगभग एक-एक लाख रुपए खर्च हुए। 10 लाख से अधिक रकम सिर्फ सैनिट्री फिटिंग पर खर्च की गई।

ऑपरेशन शीशमहल में और क्या बातें आईं थीं-

बिजली के विभिन्न सामान - 2.58 करोड़ रुपए

किचन और अप्लायंस पर 1.10 करोड़ रुपए

इंटीरियर डेकोरेशन (वुडेन फ्लोर, वुडन डोर और यूपीवीसी डोर पर) - 11.30 करोड़ रुपए

हॉट वॉटर जनरेटर - 25 लाख रुपए

सुपीरियर कंसल्टेंसी (सिर्फ बताने के लिए) - एक करोड़ रुपए

दो टॉयलेट में ऐसे स्मार्ट टॉयलेट कमोड सीट (सेंसर वाले, जो रिमोट से चलते हैं...एक का दाम- चार लाख 27 हजार 872 रुपए ) हैं, जिनकी कुल कीमत आठ लाख 55 हजार 744 रुपए है।

मंदिर - एक लाख रुपए (पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शॉपिंग की थी, वियतनाम मार्बल से बना है यह टेंपल)

सीएम आवास को बड़ा बनाने के लिए आसपास के 8 घरों को खाली कराया गया

इसी कड़ी में एक और खुलासा हुआ था, वह यह है कि सीएम आवास को बड़ा बनाने के लिए आसपास के 8 घरों को खाली कराया गया। सीएम आवास कॉम्‍प्‍लेक्‍स को 4.7 एकड़ से बढ़ाकर 7.2 एकड़ किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article