भोपाल

उज्जैन में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, सुरजेवाला बोले- चुल्लू भर पानी में डूब मरे शिवराज सरकार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 27, 2023, 03:14 PM IST

सुरजेवाला ने कहा कि उज्जैन की घटना ने देश की आत्मा को शर्मसार कर दिया। 12 वर्ष की एक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ, शिवराज सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

Image

रणदीप सुरजेवाला

Photo : PTI

Ujjain News: उज्जैन में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले ने राज्य का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस घटना के लिए शिवराज सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। उन्होंने दुष्कर्म की घटनाओं के लिए सीधे सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

सुरजेवाला ने कहा

ऐसे दुर्दांत और वीभत्स निर्भया कांड से भी घिनौनी घटना के लिए शिवराज सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। जो 12 साल की अबोध बच्ची के साथ न्याय नहीं सकते, ऐसी भाजपा सरकार को सत्ता में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नहीं।

भाजपा शासन में हर दिन 8 बलात्कार की घटनाएं होती हैं।

18 साल में 58,000 बलात्कार हो चुके।

18 साल में 68,000 बेटियों-महिलाओं का अपहरण हो चुका।

अब ऐसे कायरों की भाजपा सरकार को चलता करने का समय आ गया है।

देश की आत्मा को शर्मसार कर दिया...

उन्होंने कहा, उज्जैन की घटना ने देश की आत्मा को शर्मसार कर दिया। 12 वर्ष की एक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ... बच्ची अर्धनग्न हालत में घंटों तक घूमते हुए देखी गई, उसके शरीर से खून का रिसाव होता रहा। मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है? शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को उल्लास मनाने से फुरसत मिले तब तो वे मध्य प्रदेश की बेटियों की चीख सुन सकेंगे... उस बेटी ने कहा कि उसकी मां के साथ भी गलत हुआ। सरकार सोई हुई है... इन दरिंदों को तुरंत गिरफ़्तार करना चाहिए।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article