Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 23 जनवरी, 2023 : गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल आज सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू हुई और दोपहर में खत्म हुई इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात की एडवाइजरी जारी की थी। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में आज सुनवाई होनी है। वहीं ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग पर आज सुनवाई होनी है। राजस्थान और केरल विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर मचे घमासान के बीच भगवान राम के अपमान ने एक बार फिर देश के सियासी पारे को चढ़ा दिया है। देश और दुनिया की आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं:
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सबसे छोटे प्रारूप के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की 2022 की साल की सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। आईसीसी ने 2022 की महिला टीम की भी घोषणा की है जिसमें चार भारतीय खिलाड़ियों- स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष और रेणुका सिंह को जगह मिली है।
भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सफलता के बाद, मोदी सरकार जल्द ही सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों का मिनी संस्करण पेश कर सकती है। भारतीय रेलवे जल्द ही इस मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की योजना बना रहा है, जिसमें केवल आठ कोच होंगे, जो वंदे भारत एक्सप्रेस के आधे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया आज उन्हें ग्लोबल लीडर के रूप में देख रही है।सभी ताकतवर देश आज पीएम मोदी का लोहा मान रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता की गूंज ब्रिटिश संसद में सुनाई दी। ब्रिटेन के एक चर्चित मीडिया समूह की ओर से पीएम मोदी को लेकर बनाई गई विवादित डॉक्यूमेंट्री पर मचे बवाल के बीच ब्रिटिश सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने हाउस ऑफ लार्ड्स में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं।
KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की प्यारी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 के दिन परिवारवालों के सामने 7 फेरे लिए। सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में की, जहां उनके परिवारवाले और केएल राहुल के परिवारवाले मौजूद थे।
दुनिया के बड़े इस्लाम परस्त देशों ने जिस मिस्त्र का संकट के समय में साथ छोड़ दिया उसे अब भारत सहारा देगा। मिस्त्र एक मुस्लिम कंट्री है और इस समय भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेल अल-सिसी ( President Abdel Fattah El-Sisi) इस बार के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। इस दौरान मिस्त्र, भारत के साथ कई समझौते करेगा।
बागेश्वर महाराज अब धर्म की दीवार भी तोड़ते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने दरबार में एक मुस्लिम महिला को पहले तो हिंदू धर्म में घरवापसी करवाई, फिर राखी बंधवाकर उसे अपनी बहन भी बना लिया। इस दौरान महिला मीडिया से बात करते हुए भावुक दिखी। उसने कहा कि लोग उसे गंदी लड़की समझते थे। कई गलत आरोप लगाए गए हैं।
मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सियासी तकरार शुरू हो चुका है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस तरह के चमत्कार नहीं दिखाने चाहिए। अगर चमत्कार दिखाने हैं तब उत्तराखंड के दरकते जोशीमठ को बचा लिया जाना चाहिए।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल में इस ओर इशारा किया है कि बजट 2023-24 के दौरान भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाई जा सकती है. केंद्रीय मंत्री का कहना है कि ईंधन विक्रेता कंपनियों के नुकसान की भरपाई अब हो चुकी है.
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के तौर पर आरोपों से घिरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली खबरों को फेक बताया है।
Power Crisis in Pakistan: पाकिस्तान में संकटों का दौर जारी है। आर्थिक और अनाज के संकट के बाद अब देश में बिजली का संकट पैदा हो गया है। सुबह से ही पूरे पाकिस्तान में बिजली गुल हो गई है और लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर ( Baba Mahakaleshwar) के दरबार में भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव , कुलदीप यादव एवं वाशिंगटन सुंदर के साथ भारतीय किर्केट टीम का स्टाफ भी बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती (Bhasma Aarti) में शामिल हुआ। जिन्होंने विधिविधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।
Google Lay Offs: दरअसल, गूगल की ओर से दुनियाभर में अपने 12 हजार कर्मचारियों को निकालने से जुड़े हालिया प्लान (खर्च बचाने से संबंधित) ने पूरे विश्व को चौंकाया था। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कुछ समय पहले ही ले-ऑफ (लोगों को नौकरी से निकालने) का ऐलान किया था और उनके लिए "पूरी जिम्मेदारी" स्वीकारी थी।
दिल्ली के पास यूपी के नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां पर पुलिस (Police) ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को लिफ्ट देने के बहाने पहले तो उन्हें कार में बैठाते और फिर उनसे लूटपाट करते। अगर लिफ्ट मांगने वाले शख्स के पास पैसे नहीं होते तो फिर आरोपी उन्हें किडनैप (Kidnaped) कर घरवालों से फिरौती की रकम मांगते थे। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद इन आरोपियों के चंगुल से एक ऐसे ही युवक को छुड़ा लिया।
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 56-सेकंड की वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति है जो अपने डीपफेक वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिकेट स्टार विराट कोहली के चेहरों का उपयोग करके परेशान करने वाली प्रवृत्ति की व्याख्या करता है। जानिए Deepfake क्या है।
भारत ने रविवार को श्रीलंका पर सात विकेट की शानदार जीत से महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में ग्रुप एक सुपर सिक्स चरण में अपना अभियान फिर पटरी पर ला दिया।
दिल्ली पुलिस ने ऐसे चीटर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने आप को यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के राजघराने का उत्तराधिकारी बता कर दिल्ली के मशहूर लीला होटल में 23 लाख रुपए का फ्रॉड किया और फिर वहां से फरार हो गया।
