भोपाल

Dhirendra Shashtri पर बोले CM बघेल- चमत्कार दिखाने हैं तो बचा लें Joshimath, MP की मंत्री ने कहा- विरोध करने वाले 'देशद्रोही'

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 23, 2023, 02:48 PM IST

Bageshwar Dham Sarkar Controversy: उधर, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्र से जुड़े विवाद के बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की टिप्पणी आई। उन्होंने इसे ईश्वरीय शक्ति (जन्मजात) करार दिया और मजारों का जिक्र करते हुए कहा- कुछ हिंदू मजार पर भी जाते हैं। अगर वे वहां शांति पाते हैं, तब कौन उन्हें वहां जाने से रोकता है?

Bageshwar Dham Sarkar Controversy: मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सियासी तकरार शुरू हो चुका है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस तरह के चमत्कार नहीं दिखाने चाहिए। अगर चमत्कार दिखाने हैं तब उत्तराखंड के दरकते जोशीमठ को बचा लिया जाना चाहिए।

वहीं, मध्य प्रदेश की मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा है कि बाबा का विरोध करने वाले देशद्रोही हैं। सनातन जब-जब मजबूती से खड़ा हुआ है, तब-तब राष्ट्रद्रोहियों को कष्ट हुआ है। बाबा के पीछे कुछ देशद्रोही और वामपंथी हैं और वही उनके खिलाफ हैं, पर जिस प्रकार से बाबा ने उनका निदान किया, वे सब आश्चर्यचकित हैं।

उधर, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमिुक्तेश्वरानंद ने हिंदी समाचार चैनल एबीपी न्यूज से सोमवार को कहा, "हम उनसे परिचित नहीं है। न ही उनसे मिले हैं। हम जब उन्हें जानते ही नहीं तो विश्वास और अविश्वात की बात कहां से आई। हम किसी को चुनौती नहीं दे रहे, बल्कि हर उस व्यक्ति को चुनौती दे रहे, जो चमत्कार की बात करता है। देश में जो कोई भी चमत्कार का दावा कर रहे हैं, हमने उनके लिए कहा था।।"

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article