बागेश्वर महाराज (Bageshwar Maharaj) अब धर्म की दीवार भी तोड़ते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने दरबार में एक मुस्लिम महिला को पहले तो हिंदू धर्म में घरवापसी करवाई, फिर राखी बंधवाकर उसे अपनी बहन भी बना लिया। इस दौरान महिला मीडिया से बात करते हुए भावुक दिखी। उसने कहा कि लोग उसे गंदी लड़की समझते थे। कई गलत आरोप लगाए गए हैं।
बागेश्वर महाराज के दरबार में सुल्ताना हिंदू धर्म अपनाकर सुभी बन चुकी है। राखी बांधने के बाद सुभी ने मीडिया से कहा- "मेरे कुछ सपने हैं, मेरी अच्छी जगह जॉब लग जाए। लोगों ने फायदा उठाने की कोशिश की है मेरे साथ, ऐसी होगी, वैसी होगी, इसके मां-बाप नहीं हैं। गंदी होगा, चरित्रहीन होगी। बहुत लोगों ने मेरे ऊपर गलत-गलत आरोप लगा के काम से छुड़वा दिया। मैं वैसी नहीं हूं।"
