देश

आज की ताजा खबर, 22 दिसंबर, 2022: पढ़ें, देश-दुनिया की ताजा खबर

  • Compiled by: ललित राय
  • Updated Dec 22, 2022, 07:00 PM IST

आज की ताजा खबर 22 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: देश और दुनिया की उन खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आपसे सीधा सरोकार है।

एक बार फिर कोरोना के कहर से दुनिया सहमी हुई है। कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 से जहां चीन में तबाही है वहीं भारत में इसे लेकर ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने साफ किया है कि मास्क का उपयोग जरूरी है। इसके साथ दे अमेरिका राष्ट्र्पति जो बाइडेन ने जेलेंस्की से मुलाकात कर कहा कि यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए दोनों लोगों को नजरिया एक जैसा है।देश और दुनिया की हर उन खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:

लालू के खास अब्दुल बारी सिद्दीकी के विवादित बोल, कहा- देश में माहौल खराब, बच्चों को विदेश में ही बसने की दी सलाह

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू के खास सहयोगी राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे बिहार में हंगामा मचना तय है। इस मुद्दे को शायद ही भाजपा आसानी से हाथ से जाने देगी। राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दावा किया है कि देश में मुस्लिम सुरक्षित नहीं है, इसलिए उन्होंने अपने बच्चों को विदेश में रहने की सलाह दे दी है। पढ़ें पूरी खबर

IND vs BAN 2nd Test Day 1 Highlights: पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, उमेश और अश्विन का कमाल

IND vs BAN 2nd Test Day 1: भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर (Dhaka) में गुरुवार से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हुआ। इस मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उनकी तरफ से सिर्फ मोमिनुल हक एकमात्र खिलाड़ी रहे जिनके बल्ले से अर्धशतक निकला। भारतीय गेंदबाजों ने पूरी बांग्लादेश पारी को 227 रन पर समेट दिया। भारत की तरफ से उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन चमके। पढ़ें पूरी खबर

Shah Rukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वालों पर भड़के KRK, बोले 'लुक्खों की औकात नहीं...'

KRK on Pathaan Controversy: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग मूवी पठान (Pathaan) का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हॉट मूव्स करती दिख रही थीं। कई लोग दीपिका पादुकोण हॉटनेस झेल नहीं पाए और इस गाने का विरोध करने लगे। विरोध करते-करते कई लोग सीमाएं पार बैठे और शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने लगे। शाहरुख खान का विरोध कई दफा हुआ है लेकिन कभी भी उन्हें एक गाने के लिए जान से मारने की धमकी नहीं मिली है। शाहरुख खान के फैंस ऐसे लोगों से काफी नाराज हैं, जो एक गाने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

भारत जोड़ो यात्रा पर रार जारी, मंडाविया के पत्र पर भड़के राहुल गांधी; बोले- कोरोना के नाम पर बना रहे बहाना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कोरोना वाले पत्र पर अब राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है, लेकिन ये यात्रा कश्मीर जाकर ही रुकेगी। पढ़ें पूरी खबर

नाइंसाफीः टीम इंडिया से इस खिलाड़ी को बाहर करने पर चौंका क्रिकेट जगत, गावस्कर बोले-'अविश्वसनीय'

India vs Bangladesh 2nd Test, Indian test squad: स्पिनर कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट की अंतिम एकादश से बाहर करने के हैरानी भरे फैसले की पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आलोचना करते हुए इसे ‘अविश्वसनीय’ करार दिया है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने चटगांव में पहले टेस्ट की पहली पारी में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 40 रन पर पांच विकेट चटकाए थे। उन्होंने दूसरी पारी में भी तीन विकेट हासिल करते हुए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 113 रन देकर आठ विकेट अपने नाम किए थे जिससे भारत ने यह मैच 188 रन से जीता था। पढ़ें पूरी खबर

चीन में तबाही: बहुत खराब है चीन की हालत, लेकिन भारत एक दम मस्त!

Covid-19 in China: पड़ोसी देश चीन में कोरोना वायरस महामारी का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी काफी बड़ी हो गई है। रिपोर्ट्स में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। वहीं देश के स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स ने भी कोरोना के मौजूदा संक्रमण पर गंभीर चिंता जताई है। स्थिति को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस भी चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों की खबरों को लेकर 'बहुत चिंतित' हैं। पढ़ें पूरी खबर

अर्जेंटीना में दीवानगी की हद पार, अब बैंक उठाएगा मेस्सी पर सबसे बड़ा कदम!

ब्यूनस आयर्स: फ्रांस को पटखनी देकर अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप 2022 चैंपियन बनने के बाद उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। अर्जेंटीन में तो मेस्सी के लिए लोग दीवानगी की हद पार कर चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि विश्व कप विजेता टीम के स्वागत के लिए निकाली गई विक्ट्री परेड को बीच में रोक देना पड़ा और खिलाड़ियों को हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने किया कमाल, बनेंगी देश की पहली 'मुस्लिम महिला फाइटर पायलट'

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट (IAF Fighter Pilot) बनने जा रही हैं उन्होंने जो कमाल कर दिखाया है इसपर उनके परिवार वालों को फक्र है, उन्होंने NDA Exam में शानदार रैंक हासिल किया है जिसके बाद उन्हें ये उपलब्धि हासिल हुई है, गौर हो कि सानिया मिर्जा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirjapur) की रहने वाली है। पढ़ें पूरी खबर

Covid BF.7 : कोरोना पर मुख्यमंत्रियों की बढ़ी हलचल लेकिन चीन से आने वाले विमानों पर अभी रोक लगाने के मूड में नहीं सरकार

Covid BF.7 : चीन में कोरोना का प्रकोप देखने के बाद भारत में विपक्ष की पार्टियां सरकार से पड़ोसी देश से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रही है लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि इस बारे में सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। चीन से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने के लिए सरकार की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। चीन में ओमीक्रोन के सबवैरिएंट बीएफ.7 ने कहर मचाया है। यहां बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। रिपोर्टों की मानें तो संक्रमण की वजह से लोगों की मौत हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में कोरोना की स्थिति अभी और भयावह होगी। पढ़ें पूरी खबर

कोरोना को लेकर आपके WhatsApp पर भी आया है ये मैसेज? जान लीजिए इसकी सच्चाई

आज की तारीख में जैसे ही कोई घटना, बीमारी, या कुछ भी होता है, वाट्सअप पर मैसेज आने लगते हैं। तरह-तरह के दावे और भ्रांतियां इसके जरिए फैलने लगती है। कुछ मौकों को छोड़ दें तो ये दावे गलत या भ्रामक ही निकलते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर

IND vs BAN: जयदेव उनादकट का खत्म हुआ 12 साल का इंतजार, हासिल किया पहला टेस्ट विकेट

भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को मीरपुर में शुरू हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले टेस्ट में जीत के बाद मुकाबले में उतरी भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने भारतीय एकादश का ऐलान किया और कुलदीप यादव की जगह तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को खिलाने का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर

Pune : ओवरटेक करना पड़ा भारी, स्कूल बस के नीचे आया बाइक सवार, मौत

पुणे: पिंपरी चिंचवड में स्कूल बस को ओवर टेक करने के चक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। मरने वाले शख्स का नाम शैलेश गजानन जगताप है। चिंचवड के पिंपले गुरव इलाके से शैलेष अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था। इसी समय एक स्कूल बस को ओवरटेक करने के चक्कर में रास्ते पर लगे सफेद रंग के पट्टे पर उसकी बाइक फिसल गई। पढ़ें पूरी खबर

पीयूष गोयल के बयान पर अड़ा विपक्ष, बिहार का अपमान बता की माफी की मांग

बिहार को लेकर राज्यसभा में सदन के नेता पियूष गोयल के बयाना पर बवाल जारी है। सदन के भीतर और बाहर बिहार से विपक्ष के सांसद लगातार प्रदर्शन कर रहे है। आज संसद में गांधी प्रतिमा के सामने आरजेडी और जेडीयू के सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए पियूष गोयल से माफी की मांग की। इस से पहले आरजेडी सांसद मनोज झा ने सदन के सभापति को पत्र लिखकर पियूष गोयल के बयान को सदन की करवाई से बाहर करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

COVID 19 : कोरोना पर एक्शन मोड में आए PM मोदी, हालात की समीक्षा के लिए बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

COVID 19 : चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप एवं देश में ओमीक्रोन के सब-वैरिएंट BF.7 संक्रमण के तीन मामले सामने आने के बाद भारत सरकार सतर्क हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन मोड में आ गए है। कोरोना से जुड़ी स्थितियों एवं हालात की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में देश में कोरोना की स्थिति एवं उससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। पीएम की यह बैठक स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की बुधवार को कोरोना पर हुई बैठक के बाद हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री मांडविया बोले-दुनिया में कोरोना के हालात पर हमारी नजर, उठा रहे उचित कदम

Covid BF 7 : चीन में कोरोना संक्रमण की बदतर हो रही हालत एवं अन्य देशों में कोविड के बढ़ रहे मामलों पर भारत की नजर है। कोरोना के वैश्विक हालात पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को लोकसभा को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन भारत में इसकी संख्या कम हो रही है। चीन में हम कोविड संक्रमण को बढ़ते हुए और इसकी वजह से मौतें होते देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में कोविड-19 से निपटने में स्वास्थ्य विभाग हमेशा तत्पर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

क्या है कोरोना का BF.7 वैरिएंट
चीन में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हो गया है। चीन के हालात न सिर्फ उसे बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बन गए हैं। चीन में अब कोरोना के कारण हालात इस कदर भयानक हो गए हैं कि यहां मृतकों का अंतिम संस्कार तक नहीं हो पा रहा है। पूरी खबर पढ़ें

जेल से बाहर आएगा 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज
कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज जेल से रिहा होगा। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिहाई का आदेश दिया है। नेपाल के कानून में ऐसी व्यवस्था है कि अगर कोई अपराधी अपनी सजा का 75 प्रतिशत समय जेल में गुजार चुका है। पूरी खबर पढ़ें
कोरोना का कहर! दिल्ली में 1 की मौत, कई राज्य अलर्ट पर; कांग्रेस ने सरकार को घेरा
देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। चीन में जिस वेरिएंट ने तबाही मचाई है, उसके मामले अब भारत में भी आने लगे हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना से एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं अब लगभग सभी राज्य इसे लेकर सतर्क दिख रहे हैं। वहीं यूपी समेत कई राज्य अलर्ट मोड में भी आ गए हैं। पढ़ें परी खबर
पहले भी हमने अपनों को खोया है, अब फिर नहीं खोना चाहते, कांग्रेस नेता ने की कोविड गाइडलाइंस लागू करने की अपील
चीन में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। अमेरिका, जापान समेत अन्य कई देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए भारत सरकार ने भी आपात बैठक की और लोगों से मास्क लगाने और बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। उधर चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए परोक्ष तौर पर जिम्मेदार ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 के तीन मामले भारत में अब तक सामने आए हैं। बीएफ.7, ओमीक्रोन के वेरिएंट BA.5 का एक सब वैरिएंट है और यह काफी संक्रामक है। पढ़ें पूरी खबर
ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article