वायरल न्यूज़

कोरोना को लेकर आपके WhatsApp पर भी आया है ये मैसेज? जान लीजिए इसकी सच्चाई

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2022, 10:20 AM IST

वाट्सअप पर वायरल हो रहे इस मैसेज में दावा किया गया है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब वेरिएंट एक्सबीबी बहुत घातक वायरस है। इसका पता लगाना आसाना नहीं है और इसमें लक्षण भी नहीं दिखता है। इस मैसेज से लोगों में खौफ की बात भी सामने आई है।

आज की तारीख में जैसे ही कोई घटना, बीमारी, या कुछ भी होता है, वाट्सअप पर मैसेज आने लगते हैं। तरह-तरह के दावे और भ्रांतियां इसके जरिए फैलने लगती है। कुछ मौकों को छोड़ दें तो ये दावे गलत या भ्रामक ही निकलते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है।

क्या है मामला

दरअसल चीन में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। इस बार ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट एक्सबीबी ने यह कहर बरपाया है। भारत में भी इसका खतरा मंडरा रहा है। सरकार सभी सतर्क करने में जुटी है और जरूरी कदम उठा रही है। इसी बीच वाट्सअप पर एक मैसेज सर्कुलेट होने लगा। इस वायरस के बारे में तरह-तरह के दावे किए जाने लगे। यह मैसेज इस तरह से है कि लोग सतर्क कम डर ज्यादा जाएंगे।

क्या है मैसेज में

वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस का नया संस्करण सबसे अलग और घातक है। इसका सही तरीके से पता लगाना आसान काम नहीं है। नए वायरस में लक्षण नहीं दिखता है। न खांसी, न बुखार और न ही कोई और लक्षण। आगे मैसेज में दावा किया गया है कि एक्सबीबी, डेल्टा वेरिएंट से 5 गुना ज्यादा खतरनाक है और इसकी मृत्यु दर भी ज्यादा है।

फर्जी निकला दावा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस व्हाट्सएप मैसेज को फर्जी और भ्रामक बताया है। मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस पर विश्वास न करें और न ही इसे आगे फॉर्वड करें।

बता दें कि चीन सहित अन्य देशों में कोरोना के मामलों में हालिया उछाल को देखते हुए, केंद्र ने राज्यों से मौजूदा और नए वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए सतर्कता बरतने के लिए कहा है। इसे लेकर दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में एक बैठक भी की गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article