बॉलीवुड

Shah Rukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वालों पर भड़के KRK, बोले 'लुक्खों की औकात नहीं...'

KRK on Pathaan Controversy: जब से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म पठान (Pathaan) का गाना बेशरम रंग रिलीज किया है, तब से ही उनका विरोध हो रहा है। लोग उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। कमाल आर खान (KRK) ने ऐसे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा है कि धमकी देने वाले लोग किंग खान का बाल भी बांका नहीं कर सकते हैं।

Image

Shah Rukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वालों पर भड़के KRK,

KRK on Pathaan Controversy: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग मूवी पठान (Pathaan) का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हॉट मूव्स करती दिख रही थीं। कई लोग दीपिका पादुकोण हॉटनेस झेल नहीं पाए और इस गाने का विरोध करने लगे। विरोध करते-करते कई लोग सीमाएं पार बैठे और शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने लगे। शाहरुख खान का विरोध कई दफा हुआ है लेकिन कभी भी उन्हें एक गाने के लिए जान से मारने की धमकी नहीं मिली है। शाहरुख खान के फैंस ऐसे लोगों से काफी नाराज हैं, जो एक गाने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

कमाल आर खान (KRK) भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं, जो जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ हैं। कमाल आर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ऐसे लोगों पर गुस्सा उतारा है और कहा है कि जो लोग शाहरुख खान को ऐसी धमकियां दे रहे हैं, उनमें किंग खान को छूने का भी दम नहीं है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'जो लोग शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, वो पागल हैं। विरोध कीजिए लेकिन हद में रहकर! और वैसे भी तुम लुक्खों की औकात नहीं शाहरुख खान का बाल भी बाँका करने की!'

कमाल आर खान पिछले काफी समय से शाहरुख खान का विरोध करते आ रहे हैं, जिस कारण उनकी तरफ से ऐसा ट्वीट आना कई लोगों को चौंका रहा है। कमाल आर खान का ऐसा ट्वीट देखकर लोग बोल रहे हैं कि वो पठान का अच्छा रिव्यू देने वाले हैं, जिस कारण अभी से माहौल बना रहे हैं। हालांकि हम जानकारी दे दें कि केआरके ने काफी वक्त पहले ट्वीट करके शाहरुख खान को सलाह दी थी कि वो अपनी फिल्म पठान का टाइटल चेंज कर दें तभी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर चलेगी। इन दिनों देश में जैसा माहौल है, उसे देखते हुए पठान टाइटल ठीक नहीं है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article