सानिया मिर्जा (Sania Mirza) देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट (IAF Fighter Pilot) बनने जा रही हैं उन्होंने जो कमाल कर दिखाया है इसपर उनके परिवार वालों को फक्र है, उन्होंने NDA Exam में शानदार रैंक हासिल किया है जिसके बाद उन्हें ये उपलब्धि हासिल हुई है, गौर हो कि सानिया मिर्जा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirjapur) की रहने वाली है।
सानिया मिर्जा के पिता एक टीवी मैकेनिक हैं जो बड़ी मेहनत से अपनी बेटी को पढ़ा रहे हैं, सानिया ने भी इस बात का मान रखा और NDA Exam पास कर भारतीय वायु सेना में देश की पहली मुस्लिम फाइटर पायलट बनने जा रही है।
सानिया मिर्जा ने एनडीए परीक्षा में 63वीं रैंक हासिल की थी सानिया ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव से ही की है और अब वो ये कामयाबी हासिल करने के बाद 27 दिसंबर को पुणे में ज्वाइन करने जा रही हैं। NDA 2022 की परीक्षा में 400 सीटें थी इसमें दो सीट फाइटर पायलट के लिए थीं।

sania mirza muslim women pilot
पहली महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी से प्रेरित
पहली महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी से प्रेरित होकर सानिया मिर्जा ने यह मुकाम हासिल किया है, गौर हो कि पहली बार सानिया मिर्जा को सफलता नहीं मिली थी मगर उसने हार नहीं मानी और दूसरी बार ये कठिन एग्जाम पास कर नाम रोशन कर दिया।
