Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 20 जनवरी, 2023 :मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में आज सुनवाई होगी। दिल्ली में पहलवानों के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देर रात तक बैठक की जो नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। वहीं खिलाड़ियों का धरना आज भी जारी है। PM मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपें, इस दौरान केंद्रीय मंत्री अलग अलग शहरों में मौजूद रहे। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बड़ा हमला किया है, गहलोत ने बिना नाम लिए कहा- कोविड के बाद हमारी पार्टी में बड़ा कोरोना आया। देश और दुनिया की आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं:
बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले (ICICI Bank-Videocon loan fraud case) में गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) की अंतरिम जमानत अर्जी शुक्रवार को मंजूर कर ली। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पी के चव्हाण की खंडपीठ ने धूत को एक लाख रुपये की जमानत राशि पर जमानत दी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा से इतर बीजेपी पर पर तीखा हमला किया और केंद्र सरकार पर कांग्रेस की छह सरकारें चुराने का आरोप लगाया। खड़गे ने भाजपा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और तालिबान के बीच समानताएं चित्रित करते हुए कांग्रेस नेताओं को धमकाने और लुभाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करने का आरोप लगाया।
JDU नेता गुलाम रसूल बलियावी (Gulam Rasool Balyavi) ने झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण दिया है। बलियावी ने धमकी दी कि वो शहरों को कर्बला (Karbala) बना देंगे।
क्या पाकिस्तान वास्तव में भारत के साथ मिलकर खुशहाली के रास्ते पर जाना चाहता है, या महज वो दिखावा करता है। पीएम शहबाज शरीफ ने जब कहा कि अब वो एक और जंग हम झेल नहीं पाएंगे तो लगा कि वो बदल रहे हैं। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तानी जमीन पर हाफिज सईद, अब्दुल रहमान मक्की, मसूद अजहर नापाक इरादों को अंजाम दे रहे हैं, भारत के साथ शांति मुमकिन है।
Wrestlers Meets Anurag Thakur: सूत्रों की मानें तो बृजभूषण शरण पर खेल मंत्रालय द्वारा इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। वह 72 घंटे की समय सीमा के बाद ऐसा करते हैं या रविवार को एजीएम में यह देखना बाकी है। ठाकुर ने पहलवानों को इस्तीफा देने का आश्वासन दिया है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयान हीली फॉर्म में चल रहे उस्मान ख्वाजा की राय से सहमत नहीं हैं कि भारत में नौ फरवरी से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के लिये अभ्यास मैचों की जरूरत नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम नागपुर में शुरूआती टेस्ट से पहले भारत में एक भी अभ्यास मैच नहीं खेलेगी और दौरा करने वाली टीम के सदस्य ख्वाजा ने हाल में कहा कि इससे उपमहाद्वीप में स्पिन विकेटों पर टीम को कोई नुकसान नहीं होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने जिन अधिवक्ता आर जॉन सत्यन पर अंगुली उठाई थी, उन्हें सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने एक बार फिर से हाईकोर्ट का जज बनाने के लिए कहा है। न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ वाले इस कॉलेजियम ने सत्यन को मद्रास हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अपनी 16 फरवरी, 2022 की सिफारिश को दोहराया है।
गोरखपुर Institute of Technology and Management (ITM) के छात्रों ने देश के जवानों को ठंड से बचाने के लिये अपने कॉलेज में पड़े कबाड़ के सामानों से एक वाई-फाई गन तैयार की है जो बॉर्डर पर तैनात देश के जवानों को ठंड से हीं नहीं बल्कि दुश्मन की गोलियों से भी रक्षा करेगा।
Bageshwar Dham के संत पंडित Dhirendra Krishna Shastri इनदिनों विवादों में घिर गए है। नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जादू-टोना कर अंधविश्वास को बढ़ाने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर Times Now Navbharat पर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से Sushant Sinha ने बातचीत की।
