देश

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर पर कथित गलत व आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सत्यकी सावरकर ने कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिन में सबूत व जवाब मांगा है।

Image

सावरकर के पड़पोते ने सोनिया गांधी को भेजा नोटिस (फोटो- Wikimedia commons & congress)

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' में विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) को लेकर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस सावरकर के पड़पोते सत्यकी सावरकर की ओर से भेजा गया है, जिसकी जानकारी उनके अधिवक्ता संग्राम कोल्हटकर ने दी है।

किताब के दो पन्नों पर गलत जानकारी देने का आरोप

अधिवक्ता संग्राम कोल्हटकर के अनुसार, सोनिया गांधी की इस पुस्तक के पृष्ठ संख्या 201 और 443 पर वीर सावरकर के संदर्भ में तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी प्रस्तुत की गई है। सत्यकी सावरकर का कहना है कि किताब में प्रकाशित इन अंशों से उनके पूर्वज वीर सावरकर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और यह उनकी मानहानि की श्रेणी में आता है।

अदालत जाने की चेतावनी

सत्यकी सावरकर के निर्देश पर भेजे गए इस कानूनी नोटिस में सोनिया गांधी से उन दावों के समर्थन में उपलब्ध तथ्य और प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके लिए उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया है। अधिवक्ता संग्राम कोल्हटकर ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित 15 दिनों की अवधि के भीतर संतोषजनक जवाब या सबूत प्राप्त नहीं होते हैं, तो सत्यकी सावरकर इस मामले में पुणे जिला अदालत में याचिका दाखिल करने की तैयारी में हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article