देश

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-63 थाने में हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें BNS की धाराओं के तहत FIR की मांग की गई है।

Image

राहुल गांधी के खिलाफ नोएडा में शिकायत (फोटो- rahulgandhi)

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-63 थाने में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी पर हिंदुओं और सनातन धर्म को लेकर बार-बार कथित रूप से अपमानजनक और भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत में उल्लिखित मुख्य आरोप और बयान

21 नवंबर को सेक्टर-63 थाने में दी गई इस शिकायत में शिकायतकर्ता सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी के वर्ष 2014, 2021 और 2024 में दिए गए चार प्रमुख बयानों का हवाला दिया है। शिकायत में उस कथित बयान का उल्लेख किया गया है, जिसमें मंदिर जाने वालों को महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों से जोड़ा गया था।

शिकायतकर्ता ने 2021 में दिए गए उस बयान को भी आधार बनाया है, जिसमें 'हिंदू और हिंदुत्ववादियों को बाहर निकालना है' जैसी टिप्पणी की गई थी। इसके अतिरिक्त, 2024 में संसद के भीतर हिंदुओं को कथित तौर पर हिंसा, नफरत और असत्य से जोड़ने वाले बयान का भी शिकायत में जिक्र किया गया है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का दावा और कानूनी धाराओं की मांग

शिकायतकर्ता सिमरन गुप्ता के अनुसार, राहुल गांधी के इन बयानों से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हुई है। शिकायत में पुलिस से मांग की गई है कि इन बयानों की मूल रिकॉर्डिंग और उनके पूरे संदर्भ की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(a), 299, 302, 352 और 353(2) के तहत FIR दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर देशभर में आस्था का सैलाब: ब्रजघाट, काशी और पुरी से लेकर यमुनानगर तक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर देशभर में आस्था का सैलाब: ब्रजघाट, काशी और पुरी से लेकर यमुनानगर तक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

नेपाल में आया 5.3 तीव्रता का तेज भूकंप; बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में आए झटके, फैली दहशत

नेपाल में आया 5.3 तीव्रता का तेज भूकंप; बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में आए झटके, फैली दहशत

CJP नेता सौरव दास का आरोप- दिल्ली एयरपोर्ट पर मुझे लंदन जाने से रोका गया, सामने आई ये वजह

CJP नेता सौरव दास का आरोप- दिल्ली एयरपोर्ट पर मुझे लंदन जाने से रोका गया, सामने आई ये वजह