मेलबर्न: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयान हीली फॉर्म में चल रहे उस्मान ख्वाजा की राय से सहमत नहीं हैं कि भारत में नौ फरवरी से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के लिये अभ्यास मैचों की जरूरत नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम नागपुर में शुरूआती टेस्ट से पहले भारत में एक भी अभ्यास मैच नहीं खेलेगी और दौरा करने वाली टीम के सदस्य ख्वाजा ने हाल में कहा कि इससे उपमहाद्वीप में स्पिन विकेटों पर टीम को कोई नुकसान नहीं होगा।
क्रिकेट
पूर्व कंगारू दिग्गज ने कहा, भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को उठाना पड़ सकता है इस बात का खामियाजा
- Agency by: Agency
- Updated Jan 20, 2023, 06:30 AM IST
