देश

देर रात चार घंटे तक चली खेल मंत्री और खिलाड़ियों की मैराथन बैठक, तो आज चली जाएगी ब्रजभूषण की कुर्सी!

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 20, 2023, 07:01 AM IST

Wrestlers Meets Anurag Thakur: सूत्रों की मानें तो बृजभूषण शरण पर खेल मंत्रालय द्वारा इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। वह 72 घंटे की समय सीमा के बाद ऐसा करते हैं या रविवार को एजीएम में यह देखना बाकी है। ठाकुर ने पहलवानों को इस्तीफा देने का आश्वासन दिया है।

Image

खेल मंत्री से मुलाकात के बाद लौटते हुए पहलवान

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पहलवानों के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की देर रात 4 घंटे तक बैठक
  • बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक बैठक में शामिल रहे, सुबह 8 बजे फिर होगी बैठक
  • अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को दिया बृजभूषण शरण के इस्तीफे का आश्वसन

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ पहलवानों (Wrestlers) का धरना जारी है. इस मामले में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने खुद पहलवानों से मुलाकात की। देर रात तक खेल मंत्री और खिलाड़ियों के बीच बैठक हुई। तकरीबन 4 घंटे तक ये बैठक चली। मामले पर सरकार ने पहलवानों का पक्ष सुना। बजरंग पूनिया (Bajrang Punia), विनेश फोगाट (Vinesh Phogat), साक्षी मलिक (Sakshi Malik) इस बैठक में शामिल रहे। सरकार ने आश्वासन दिया है कि अगर आरोप सही साबित होते हैं तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह पर खेल मंत्रालय की तरफ से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है।

खिलाड़ियों की मांग

आरोप काफी गंभीर हैं जिसकी वजह से कुश्ती संघ बैकफुट पर है। 22 जनवरी को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। जिसमें बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि खेल मंत्री से उनकी बात हुई है और उन्होंने वहां अपना पक्ष रखा है। लेकिन रेसलर्स ये मांग कर रहे हैं कि तत्काल कुश्ती संघ के अध्यक्ष को हटाया जाए, और जब तक हटाया नहीं जाएगा, तब तक धरना चलता रहेगा। प्रदर्शन कर रहे पहलवान सिर्फ कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे से मानने वाले नहीं हैं। बजरंग पुनिया ने कहा कि ना सिर्फ कुश्ती संघ के अध्यक्ष को हटाया जाए, बल्कि फेडरेशन को ही भंग किया जाए। विनेश फोगाट ने कहा कि यही फेडरेशन रहेगा तो कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लोग बने रहेंगे और फिर रेसलर्स को परेशान करेंगे। पहलवानों ने कहा कि अगर 20 जनवरी यानी कल तक फेडरेशन को भंग नहीं किया जाता तो फेडरेशन के खिलाफ FIR करवाएंगे।

देशभर में छिड़ी बहस

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आश्वासन है कि आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सच्चा कौन और झूठा कौन ये बहस देश भर में चल रही है। देश को मेडल दिलानेवाले रेसलर सड़क पर बैठे हैं कुश्ती संघ के खिलाफ जंग छेड़ दी है। बड़ी बड़ी चोट सहनेवाले खिलाड़ी कैमरे पर रो रहे हैं और उनके आंसू देखकर मोदी सरकार एक्शन में आ गई है। पिछले दो दिन से दिल्ली में धरने पर बैठे ये कोई मामूली खिलाड़ी नहीं हैं कोई ओलंपिक मेडलिस्ट है, तो कोई कॉमनवेल्थ गेम्स का चैंपियन है, तो कोई एशियन गेम्स का चैंपियन है। दुनिया भर में इन खिलाड़ियों का नाम है। लेकिन यहां स्थिति ये है कि इन खिलाड़ियों के लिए अलग ही दंगल चल रहा है। उन्हें धरना देना पड़ रहा है।

कौन हैं बृजभूषण सिंह

ये गंभीर आरोप उन बृजभूषण शरण सिंह पर हैं जो 11 साल से कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। उनकी छवि दबंग और बाहुबली की है। कई बार ये सार्वजनिक तौर पर भी दिखती रही है। एक बार उन्होंने एक पहलवान को मंच पर थप्पड़ मार दिया था। बृजभूषण शरण सिंह से जब टाइम्स नाऊ नवभारत के रिपोर्टर ने उनका पक्ष जानना चाहता तो वो एक सवाल पर भड़क उठे...रिपोर्टर का हाथ पकड़ लिया। माइक छीन लिया। बृजभूषण शरण सिंह को जान लेना आपके लिए जरूरी है...बृजभूषण शरण सिंह यूपी के गोंडा के रहने वाले हैं। और कैसरगंज से सांसद हैं। वो अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं। 1991 में पहली बार बृजभूषण शरण सिंह लोकसभा चुनाव जीते। अब तक 6 बार वो सांसद रह चुके हैं। कैसरगंज से वो लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। ये वही बृजभूषण शरण सिंह हैं जो एक हत्या करने की बात कबूल कर चुके हैं।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 4 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत पर लगने जा रहे ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डाबर के शहद, घी पर FSSAI का एक्शन, भारत समेत दुनिया भर में व्हाट्सएप्प यूजर्स परेशान...PoK में मारे जा रहे युवा

आज की ताजा खबर, 4 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत पर लगने जा रहे ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डाबर के शहद, घी पर FSSAI का एक्शन, भारत समेत दुनिया भर में व्हाट्सएप्प यूजर्स परेशान...PoK में मारे जा रहे युवा

दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, CJP चीफ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, CJP चीफ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट

मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट

'हर्ष फायरिंग के लिए नहीं कर सकते लाइसेंसी हथियार से फायरिंग'; इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

'हर्ष फायरिंग के लिए नहीं कर सकते लाइसेंसी हथियार से फायरिंग'; इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी