देश

क्या पाकिस्तान की कथनी कभी करनी में बदलेगी, भारत ने किया साफ इस आधार पर ही बातचीत संभव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 20, 2023, 09:03 AM IST

क्या पाकिस्तान वास्तव में भारत के साथ मिलकर खुशहाली के रास्ते पर जाना चाहता है, या महज वो दिखावा करता है। पीएम शहबाज शरीफ ने जब कहा कि अब वो एक और जंग हम झेल नहीं पाएंगे तो लगा कि वो बदल रहे हैं। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तानी जमीन पर हाफिज सईद, अब्दुल रहमान मक्की, मसूद अजहर नापाक इरादों को अंजाम दे रहे हैं, भारत के साथ शांति मुमकिन है।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने हाल ही में वैश्विक मंच से कहा कि वो भारत के साथ सामान्य रिश्ता बनाना चाहते हैं। हम तीन जंग लड़ चुके हैं और इससे अधिक का सामना नहीं कर सकते। अब रिश्तों में बेहतरी के लिए कदम उठाना होगा। लेकिन क्या ये सब महज बातें हैं। पाकिस्तान एक तरफ तो भारत से रिश्ते सुधारने की बात करता है। लेकिन उसकी जमीन पर हाफिज सईद, अब्दुल रहमान मक्की, मसूद अजहर, दाऊद इब्राहिम की मौजूदगी पर चुप्पी साधे रहता है। हाल ही में इस तरह की जानकारी सामने आई कि कराची एयरपोर्ट पर दाऊद का दबदबा कायम है। अगर कोई डी कंपनी से सौदा करने के लिए आता है तो उसके पासपोर्ट पर स्टैंप नहीं लगता है। इन सबके बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि हम तो हमेशा से पाकिस्तान से रिश्ते सामान्य चाहते हैं। लेकिन उसके लिए माहौल भी बनाने की जरूरत है। आतंकवाद का रास्ता छोड़े बिना बातचीत मुमकिन नहीं है। पाकिस्तान अगर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर रोक लगाता है तो भारत उसका खुले दिल से स्वागत करेगा।

मौकापरस्त हैं पाक के हुक्मरान

सवाल यह है कि पाकिस्तानी नेता इस तरह की बात क्यों करते हैं। जानकार बताते हैं कि इस समय पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है। महंगाई चरम सीमा पर है, लोगों को नियंत्रित करने के लिए ए के 47 की मदद ली जा रही है। ऐसी सूरत में पाकिस्तानी सरकार के सुर बदले हुए हैं। अगर आप इतिहास को देखें तो भारत ने उन्हें इतने जख्म दिए हैं जिन्हें भूल पाना आसान नहीं है। अगर सिविल सरकार माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश करती है तो पाक फौज की तरफ से अड़ंगा लगाया जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

तृषा के नारों को लेकर उदयनिधि की 'डबल मीनिंग' टिप्पणी, विजय की पार्टी TVK और BJP हमलावर, कहा- घिनौनी हरकत

तृषा के नारों को लेकर उदयनिधि की 'डबल मीनिंग' टिप्पणी, विजय की पार्टी TVK और BJP हमलावर, कहा- घिनौनी हरकत

दुनियाभर में कई WhatsApp अकाउंट 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू', यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या कहा?

दुनियाभर में कई WhatsApp अकाउंट 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू', यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या कहा?

आज की ताजा खबर, 4 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत पर लगने जा रहे ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डाबर के शहद, घी पर FSSAI का एक्शन, भारत समेत दुनिया भर में व्हाट्सएप्प यूजर्स परेशान...PoK में मारे जा रहे युवा

दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, CJP चीफ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, CJP चीफ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन