देश

'आका की इज्जत के लिए शहर कर्बला बना देंगे', JDU नेता गुलाम रसूल का भड़काऊ बयान

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 20, 2023, 01:22 PM IST

विधान परिषद के सदस्य रह चुके जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में मजहब के नाम पर भड़काऊ बयान दिया है। रसूल ने कहा कि अपने आका की इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे।

JDU नेता गुलाम रसूल बलियावी (Gulam Rasool Balyavi) ने झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण दिया है। बलियावी ने धमकी दी कि वो शहरों को कर्बला (Karbala) बना देंगे। मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने अपने भाषण में आगे कहा कि मोराबादी और रांची को जाम कर दो। गुलाम रसूल अपनी तकरीर में पहले तो सामाजिक मुद्दों पर बोलते रहे फिर नुपुर शर्मा के नाम पर लोगों को भड़काया और आखिर में मुलसमानों के लिए सेफ्टी एक्ट की मांग की।

हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे

भड़काऊ बयान देते हुए कहा बलियावी ने कहा, 'मुझे जितनी गालियां देनी हैं दे लो, लेकिन मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालो तुम, अगर मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे... तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे। कोई रियायत नहीं होगी, इसलिये कि मेरी ज़िंदगी मेरी नहीं है, मेरी सांसे मेरी नहीं हैं, जीने की तमन्ना वो करे जिसके पास रसूल का नूर ना हो। हम तो इसी आरजू तमन्ना से जिए जाते हैं कि मरने के बाद एक दिन ऐसा भी आएगा कोई नहीं रहेगा. मैं रहूंगा मेरा रसूल रहेगा, कोई समझौता नहीं होगा'

नुपुर शर्मा के नाम पर भड़काया

मुस्लिमों को भड़काते हुए पूरे राँची को जाम के लिए भड़काते हुए गुलाम रसूल बलियावी ने नूपुर शर्मा को ‘पागल औरत’ करार देते हुए कहा कि उनकी गिरफ़्तारी के लिए किसी ने आवाज़ नहीं उठाई। रसूल ने लोगों से कहा कि तुम लोग हमेशा गैरों का झंडा लेकर निकलते हो, हुक्मरानों को बताना पड़ेगा कि हम राख के नीचे दबे ज़रूर हैं, पर बुझे नहीं हैं।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी