
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 11 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की हार
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज 11 जून 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 11 जून (रविवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 209 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। भारत को जीत के लिए चौथी पारी में 444 रन की दरकार थी, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने इस बड़े मैच में निराश किया। सर्वाधिक 49 रन की पारी विराट कोहली ने बनाए। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 46 रन की पारी खेली।