देश

मदरसे बंद होते ही लव जिहाद बंद हो जाएंगे- साध्वी प्राची का दावा, अखिलेश यादव को भी घेरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2023, 08:47 PM IST

साध्वी प्राची ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब कुर्सी का सपना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उन्हें न तो मुख्यमत्री की कुर्सी मिलेगी और न ही प्रधानमत्री का पद।

Image

लव जिहाद पर रोक लगाने के लिये मदरसों को बंद किया जाना चाहिये : साध्वी प्राची (फोटो- SadhviPrachiOfficial)

वीएचपी नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने अब एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे हंगामा मचना तय माना जा रहा है। साध्वी प्राची ने कहा है कि मदरसे को बंद कर देना चाहिए, वहां लव जिहाद का ज्ञान युवाओं को दिया जा रहा है। मदरसे बंद होते ही लव जिहाद के मामले भी खत्म हो जाएंगे।

'विश्व में होगी शांति'

साध्वी प्राची ने मदरसों को बंद किये जाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि वहां लव- जिहाद का ज्ञान युवकों को बांटा जाता है, इसलिए यह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हिंदुस्तान के अंदर मदरसे बंद हो जाएंगे, उस दिन से लव जिहाद बंद हो जाएगा और हिंदुस्तान ही नहीं, पूरे विश्व में सुख-शांति और अमन-चैन होगा।

एजेंडे का दावा

पत्रकारों से यहां बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुओं को केवल पैसे कमाने की चिंता है और एक समुदाय विशेष की चिंता हिंदुस्तान पर शासन करने की है। विहिप नेता ने कहा कि इस समुदाय विशेष का हिंदुस्तान पर शासन करने का एजेंडा हजारों सालों के लिए है। उन्होंने कहा- "उनको क्या करना है, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचर की दुकान चलानी है। किसी गली -मोहल्ले में पंचर दुकान क्यों नही दिखाई देती। उसमें उनका एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है।"

अखिलेश पर निशाना

साध्वी प्राची ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब कुर्सी का सपना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उन्हें न तो मुख्यमत्री की कुर्सी मिलेगी और न ही प्रधानमत्री का पद। उन्होंने कहा- "2024 में भी नरेन्द्र मोदी आएंगे। जनता मोदी जी को ही वोट देगी।"

उत्तराखंड में धामी से अपील

साध्वी प्राची ने उत्तराखंड में मजार हटाए जाने पर कहा कि उत्तराखंड में कोई मस्जिद नहीं हटाई गई है, केवल अवैध मजार हटाई गई है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का नाम लेकर सरकारी संपत्तियों, रेलवे की संपत्ति पर बनायी गयी उन मजारों को हटाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और देवभूमि में गैर हिंदुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। साध्वी प्राची ने दावा किया कि उत्तराखंड से हिंदुओं का पलायन बढ़ रहा है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article