Novak Djokovic vs Casper Ruud, French Open 2023: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को पुरुष सिंगल्स फाइनल मुकाबले में शिकस्त देते हुए फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है। इसी के साथ नोवाक जोकोविच ने 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया है और स्पेन के राफेल नडाल को ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है। अब जोकोविच दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि इस बार राफेल नडाल चोट की वजह से नहीं खेल रहे थे।
फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने पहला सेट 7-6 (7-1) से काफी संघर्ष के बाद जीता। इसके बाद दूसरे सेट में जोकोविच आसानी से 6-3 से जीत गए। वहीं तीसरे सेट में कैस्पर रूड ने कड़ी टक्कर तो दी लेकिन यहां भी जोकोविच 7-5 से विजयी रहे और सीधे सेटों में मैच और चैंपियनशिप अपने नाम करने में सफलता हासिल की।
इसके साथ ही नोवाक जोकोविच मॉर्डन एरा में सर्वाधिक 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्पेन के राफेल नडाल (22) को पीछे छोड़ा है।
नोवाक जोकोविच के ग्रैंड स्लैम खिताब
ऑस्ट्रेलियन ओपन (2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023)
फ्रेंच ओपन (2016, 2021, 2023)
विंबलडन (2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022)
यूएस ओपन (2011, 2015, 2018)
