देश

Ghaziabad Conversion Racket: महाराष्ट्र में छिपा था गाजियाबाद धर्मांतरण केस का मास्टरमाइंड, योगी की पुलिस ने धर दबोचा!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 11, 2023, 10:33 PM IST

Ghaziabad Conversion Racket: उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद में एक रैकेट का पर्दाफाश किया था, जिसमें कथित तौर पर एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से किशोरों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था।

Image

गाजियाबाद धर्मांतरण का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Photo : Twitter

Ghaziabad Conversion Racket: गाजियाबाद धर्मांतरण केस के मास्टरमाइंड को यूपी पुलिस ने महाराष्ट्र से धर दबोचा है। गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग और धर्म परिवर्तन रैकेट के मुख्य आरोपी शाहनवाज मकसूद खान को मुंब्रा पुलिस ने अलीबाग से गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद पुलिस ने मांगी थी सहायता

शाहनवाज मकसूद खान, जिसे बद्दो के नाम से भी जाना जाता है, मुंब्रा का निवासी 23 वर्षीय है और उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद पुलिस द्वारा वांछित था। गेमिंग और धर्म परिवर्तन रैकेट में खान की संलिप्तता सामने आने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन से सहायता मांगी थी।

दो दिनों तक चला अभियान

गिरफ्तारी से पहले गाजियाबाद पुलिस और मुंब्रा पुलिस का संयुक्त अभियान दो दिनों तक चला था, लेकिन खान अपने भाई और मां के साथ भागने में सफल रहा। शनिवार को मुंब्रा पुलिस ने अपनी जांच के तहत मुंब्रा पुलिस स्टेशन में खान की मां से पूछताछ की थी।

पुलिस ने क्या कहा

मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निवृत्ति कोल्हाटकर ने इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुंब्रा पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में वांछित आरोपी खान और उसके रिश्तेदार के मोबाइल फोन का गहन तकनीकी विश्लेषण किया। उन्होंने कहा- "इस जांच से हमें एक सुराग मिला कि खान वर्ली पुलिस स्टेशन इलाके में छिपा है। हमारी टीम ने वर्ली पुलिस के साथ सहयोग किया और खान की तलाश शुरू की। जांच के दौरान, हमें पता चला कि वह एक लॉज में छिप गया था। स्थानीय पुलिस की सहायता से, हमारी टीम ने रविवार सुबह शाहनवाज खान को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।"

ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्मांतरण

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद में एक रैकेट का पर्दाफाश किया था, जिसमें कथित तौर पर एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से किशोरों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। जिसमें गाजियाबाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट