देश

शिवा शर्मा केस में श्रद्धा दुबे पर शिकंजा, 10 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड, पूछताछ में सहयोग नहीं करने का आरोप

शिव शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को 10 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में वह सहयोग नहीं कर रही है।

Image

शिवा शर्मा केस में श्रद्धा दुबे को 10 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड (फाइल फोटो)

शिव शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को 10 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में वह सहयोग नहीं कर रही है। जांचकर्ताओं को घटना से जुड़ी कड़ियों और फरारी के दौरान मिले कथित मददगारों के बारे में जानकारी जुटानी है। शिव शर्मा हत्याकांड के तीन आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को ट्रांजिट रिमांड पर नागपुर से लखनऊ लाया गया।

डीसीपी सेंट्रल अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक, तीनों से विस्तृत पूछताछ की गई है। आरोपियों के पास से बरामद दो मोबाइल फोन और अन्य सामान को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। तीनों को लखनऊ कोर्ट में पेश किया गया है।

'श्रद्धा पूछताछ में सहयोग नही कर रही है'

श्रद्धा से पूछताछ में तीनों को अलग-अलग और फिर एक साथ सामने रखकर पुलिस ने पूछताछ की।श्रद्धा का एक बैंक अकाउंट फ्रीज करवाया गया जिसमें ₹6 लाख थे। वहीं जानकारी सामने आई है कि श्रद्धा के पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।सूत्रों का दावा है कि श्रद्धा पूछताछ में सहयोग नही कर रही है।

मदद देने वालों और उनके ठहरने की जगहों के बारे में जानकारियां

पूछताछ में आरोपियों ने पिछले 10 दिनों के दौरान उन्हें मदद देने वालों और उनके ठहरने की जगहों के बारे में कुछ जानकारियां दी हैं। पुलिस इन जानकारियों की जांच कर अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

पुलिस आरोपियों के दूसरे मोबाइल नंबरों का भी पता लगा रही है

पुलिस आरोपियों के दूसरे मोबाइल नंबरों का भी पता लगा रही है, ताकि बाकी डिवाइस की लोकेशन और उपलब्धता का पता चल सके। बयानों से सामने आए तथ्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

श्रद्धा दुबे का Z गैंग कनेक्शन!

श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की गिरफ्तारी के बाद श्रद्धा के नागपुर कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि Z गैंग ने नागपुर में श्रद्धा को संरक्षण देने का भरोसा था। सूत्रों के मुताबिक, Z गैंग ने नागपुर के पास एक फार्म हाउस में ठहराने के लिए बुलाया था। फॉर्म हाउस में शिफ्ट होने से पहले ही पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर ली। ज़ुल्फिकार को कथित Z गैंग का सरगना बताया जा रहा है।

जुल्फिकार मोहसिन है सरगना

इस गैंग पर मुंबई के पश्चिमी लाख उपनगर में रंगदारी कारोबारी को धमकाने और हिंसा जैसी वारदातों में शामिल होने के आरोप है। जुलाई में एक बिल्डर से 25 लाख रुपये की रंगदारी मामले में जुल्फिकार मोहसिन समेत 12 को गिरफ्तार किया गया था। अगस्त में इस मामले में मकोका लगाया गया। सूत्रों का दावा है कि गैंग के तार ड्रग्स और के स्मगलिंग से भी जुड़े हैं। रेव और पेज-3 पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई के आरोप इस गैंग पर है। सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर अहम सबूत होने का दावा है। श्रद्धा और उसके गैंग के सदस्य कथित तौर पर FaceTime के जरिए संपर्क में रहते थे। श्रद्धा के पास से तीन आईफोन बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article