देश

आशुतोष रांका और सौरभ दास कल तिहाड़ से निकले और आज पूछताछ में नहीं हुए शामिल, आखिर क्राइम ब्रांच ने क्यों बुलाया?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास, आशुतोष रांका को 22 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। तीनों निर्धारित समय पर पेश नहीं हुए और उन्होंने अतिरिक्त समय मांगा।

Image

आशुतोष रांका और सौरभ दास (फाइल फोटो)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में 22 अक्टूबर यानी बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए और समय मांगा है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

क्राइम ब्रांच ने इन दोनों नेताओं को पेश होने का निर्देश दिया था

क्राइम ब्रांच ने इन दोनों नेताओं को पेश होने का निर्देश दिया था। उनके खिलाफ 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर जाने के लिए एक निजी संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने के आरोप में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि शांति भंग न करने का हलफनामा देने के बाद उन्हें बुधवार को रिहा कर दिया गया।

दास और रांका ने क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है

हाल में दोनों मामले क्राइम ब्रांच को भेज दिए गए थे।पुलिस सूत्रों ने कहा कि दास और रांका ने क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है तथा बृहस्पतिवार को उनसे पूछताछ नहीं की जाएगी।उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों को नए सिरे से नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने का निर्देश दे सकती है।

दास और रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था

दोनों ने हलफनामे में कहा है कि वे जंतर मंतर के निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर रहने तक वहां विरोध प्रदर्शन का आह्वान नहीं करेंगे। सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में हिरासत में लिए जाने के बाद दास और रांका को शुरुआत में 14 अक्टूबर को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी हिरासत 19 अक्टूबर को दो दिन के लिए बढ़ा दी गई जो बुधवार को समाप्त हो गई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article