पंजाब के लुधियाना में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया, चोर 7 करोड़ रुपए एक कैश वैन में भरकर फरार हो गए, सामने आई जानकारी के अनुसार करीब 10 हथियारबंद बदमाश राजगुरु नगर स्थित CMS कंपनी में घुसकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बंदी बनाया और उनके मोबाइल तोड़ दिए।
बताते हैं कि उन्होंने वहां रखे कैश में से 7 करोड़ रुपए लूटे और उसे लेकर फरार हो गए, भागने के लिए आरोपियों ने कंपनी के वाहन का उपयोग किया वहीं बंधक बनाए गए कर्मचारियों ने घटना की जानकारी बदमाशों के फरार होने के बाद किसी तरह पुलिस को दी।
उधर एक कैश वैन लुधियाना के मोगा रोड से बरामद भी हुई है, बताते हैं कि लूट की वारदात का पता चलते ही प्रदेश पंजाब पुलिस के अलर्ट होने का पता चलते ही बदमाश कैश के साथ लूटी हुई कंपनी के वाहन को मुल्लांपुर के पास छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस को बदमाशों के हथियार और पिस्टल भी बरामद हुए है, हालांकि वहां किसी तरह का कैश बरामद नहीं हुआ है वहीं पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देंगे।
घटना में कैश डिपॉजिट कंपनी की बड़ी लापरवाही भी सामने आने की बात कही जा रही है, पैसा तिजोरियों के बजाए खुले कमरों और 3 करोड़ रुपए कैश गाड़ी में रखा हुआ था, ऐसे में लुटेरे कमरे से 4 करोड़ तो गाड़ी में रखे 3 करोड़ कैश के साथ फरार हो गए।
