दुनिया

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, 6.2 थी तीव्रता; टूट गए कई घर, सड़कों पर दरार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 11, 2023, 06:01 PM IST

Japan Earthquake: जापान के उत्तरी हिस्से में स्थित मुख्य द्वीप होक्काइदो में रविवार को 6.2 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी नुकसान के बारे में तत्काल खबर नहीं मिली है।

Image

जापान में आया भूकंप

Japan Earthquake: जापान में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का झटका इतना तेज था कि कुछ घरों के टूटने और सड़क पर दरार पड़ने की खबरें हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं।

उत्तरी जापान में भूकंप

जापान के उत्तरी हिस्से में स्थित मुख्य द्वीप होक्काइदो में रविवार को 6.2 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी नुकसान के बारे में तत्काल खबर नहीं मिली है। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। क्षेत्र में परमाणु संयंत्रों में समस्याओं की कोई रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा उत्तरी जापान में बिजली आपूर्ति या बुलेट ट्रेन के संचालन में व्यवधान की भी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article