मोरारी बापू (Moraribapu) सुप्रसिद्ध रामकथा (Ram Katha) वाचक हैं और भक्त उनकी द्धारा सुनाई जाने वाली श्रीराम कथा को बड़े चाव से सुनते हैं, वहीं मोरारी बापू सामाजिक कार्यों में भी पीछे नहीं रहते हैं, ताजा क्रम में तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के बाद पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं और मोरारीबापू के द्वारा 25 लाख रूपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।
मोरारी बापू के यहां से जो संदेश जारी हुआ है उसके मुताबिक-गत दो दिनो से तुर्की एवं सीरिया में आये भयानक भूकंप ने जो तबाही मचाई है उसके समाचार प्राप्त हो रहे है, इस घटना से समूचा विश्व दुःख का अनुभव कर रहा है, प्राप्त समाचार अनुसार 4500 से भी ज्यादा लोगोने इस घटना में अपने प्राण गवाएं हैं। 20000से भी ज्यादा लोग हताहत हुए हैं, इन देशों में माल-मिल्क्त को भी बहुत ज्यादा क्षति पहुंची है, हमारा भारत देश एवं भारत के लोग ऐसी आपदा की स्थिति में हर हमेश सहायता रूप बनते आये हैं। इसी क्रम में हमारे प्रधानमन्त्री नरेन्द्रभाई एवं भारत सरकार ने भी अपनी सहायता राशि प्रेषित की है, जो भारतीयता का उत्तम परिचय है।
'उनके निर्वाण के लिए पूज्य मोरारीबापू ने प्रार्थना की है'
पूज्य मोरारीबापू के द्वारा वर्तमान में नेपाल के लुम्बिनी में रामकथा का अनुष्ठान चल रहा है, नेपाल स्थित लुम्बिनी की यह भूमि माने करुणा की भूमि ! विश्व जिसे करुणा मूर्ति के नाम से जानती है ऐसे भगवान बुद्ध की जन्मस्थली में चल रही इस रामकथा का मतलब है करुणा का गंग प्रवाह, व्यासपीठ की करुणा के स्वरूप इन देशों में हुई घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए देश-विदेश के सभी श्रोताओं को समिलित करके पूज्य मोरारीबापू ने रुपए 25 लाख की सहयता राशि तुर्की और सीरिया के लोगों के भेजने का एलान किया है। ब्रिटिश पार्लियामेंट के वरिष्ठ सदस्य लार्ड डॉलर पोपट, उनके पुत्र पवन पोपट और उनकी टीम के द्वारा यह संवेदना राशि वितरित की जायेगी, इस दुखद घटना में जिन्होंने आपने प्राण गवाएं हैं उनके निर्वाण के लिए पूज्य मोरारीबापू ने प्रार्थना की है।
