Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। सर्द मौसम, बारिश और बर्फबारी से लोग पहले ही परेशान थे और भूकंप से मची तबाही ने अब लोगों और बेहाल कर दिया है। अब तक चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों इमारतें जमींदोज हो गई है। मलबे में जिंदगी की तलाश की जा रही और जैसे-जैसे राहत और बचाव का काम आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। भूकंप की वजह से हुई हजारों मौत के बाद तुर्की में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है जो सीरियाई बॉर्डर से तकरीबन 90 किलोमीटर की दूर नॉर्थ में मौजूद है। सर्द मौसम, बारिश और बर्फबारी से लोग पहले परेशान थे और भूकंप से मची तबाही ने लोगों और बेहाल कर दिया है।
दुनिया
Turkey Earthquake: तुर्की में भूकंप का ऐसा कहर कि खंडहर बने कई शहर ! C-17 ग्लोबमास्टर के जरिए भारत ने भेजी मदद
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Feb 7, 2023, 09:05 AM IST
Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में आया विनाशकारी भूकंप। अब भी तबाही मचा रहा है 7.8 तीव्रता के आए शक्तिशाली भूकंप ने मीन को इतना हिलाकर रखा दिया है कि..इस पर खड़ी इमारत..रह-रहकर भर-भराकर गिर रही है। लोग जान-बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे ।
KEY HIGHLIGHTS
- तुर्की में ऐसी कांपी धरती कि मच गई 'महा तबाही' !
- हर तरफ लाशों का मंजर तुर्की में भूकंप से तबाही का भयानक मंजर, हर तरफ बिखरी हैं लाशें
- तुर्की में इमरजेंसी, मदद के लिए आगे आया भारत भेजी राहत सामाग्री
