देश

18 महीने की माहिरा अब इस दुनिया में नहीं, लीवर-किडनी डोनेट कर कई परिवारों को दे गई खुशी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 13, 2022, 07:44 AM IST

कहते हैं कि कुछ लोग नाम कमाने के लिए आते हैं, कुछ अलग करने के लिये पैदा होते हैं। 18 महीने की माहिरा उनमें से एक थी।

Image

हरियाणा के मेवात की रहने वाली थी माहिरा

माहिरा अब इस दुनिया में नहीं है। उम्र महज 18 महीने लेकिन नाम बहुत बड़ा। आखिर नाम बड़ा भी क्यों ना हो। वो खुद तो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है लेकिन कई घरों में खुशी बिखेर गई। बालकनी से गिरने के बाद माहिरा को गंभीर चोट आई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। हरियाणा के मेवात की रहने वाली माहिरा 6 नवंबर को बॉलकनी से गिर गई थी और उसे इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। माहिरा को बेहोशी के हालात में भर्ती कराया गया था। 11 नवंबर को उसे ब्रेन डेड घोषित किया गया।

लीवर, किडनी, कॉर्निया किया डोनेट

माहिरा ने अपने लिवर को 6 साल के बच्चे को दान में दिया। इतना ही नहीं एम्स में किडनी की समस्या का सामना कर रहे 17 साल के लड़के को दान में किडनी दी। कॉर्निया और हॉर्ट वाल्व को संरक्षित किया गया है जिसका इस्तेमाल बाद में किया जाएगा। इससे पहले 18 महीने के बच्चे ने अपने अंगों को दान में दिया था। एम्स ट्रॉमा सेंटर में इतनी कम उम्र के बच्चों द्वारा यह तीसरा डोनेशन है। इससे पहले रोली नाम की लड़की ने अंगदान किया था। उसके बाद 18 महीने के बच्चे रिशांत ने ऑर्गन डोनेशन किया। खास बात यह है कि रोली के केस को डॉक्टरों ने माहिरा के परिवार के सामने रखा और अंगदान के लिए प्रेरित किया।

ऊंचााई से गिरकर घायल होने की संख्या ज्यादा

न्यूरो विभाग में प्रोफेसर डॉक्टर डॉ दीपक गुप्ता ने कहा कि ऊंचाई से गिरने के मामलों में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। खास तौर से बच्चे ज्यादा इसकी चपेट में आते हैं और ऊंचाई से गिरने में मौत ज्यादा होती है भारत में ऊंचाई से गिरकर बच्चों की मौत के ज्यादा मामला सामने आते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि बॉलकनी की हाइट बच्चों की हाइट से दोगुनी होनी चाहिए। बच्चे बॉलकनी पर चढ़ जाते हैं और नीचे गिर जाते हैं। ज्यादातर मामलों में सिर में गंभीर चोट होने की वजह से बचा पाना संभव नहीं होता है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ