76th Republic Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के 16 पदाधिकारियों को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पदकों से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें से 03 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक एवं 13 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदकों से अलंकृत किया गया है।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
- क्ले खोंगसाई, महानिरीक्षक
- संजय कुमार कोठारी, उप महानिरीक्षक (जीडी)
- सुदेश कुमार राना, द्वितीय कमान (जीडी)
सराहनीय सेवा के लिए पदक
- मनु महाराज, उप महानिरीक्षक
- इन्दु भूषण झा, उप महानिरीक्षक (जीडी)
- चन्दन सिंह भण्डारी, सेनानी (जीडी)
- संजय कुमार, सेनानी (जीडी)
- शोभन सिंह राणा, सेनानी (जीडी)
- रामबीर सिंह, सहायक सेनानी (राजभाषा)
- बालक राम डोगरा, सहायक सेनानी (स्टाफ ऑफिसर)
- ज्ञानेन्द्र कुमार भारद्वाज, निरीक्षक (सी०एम०)
- कृष्ण चन्द, निरीक्षक(जीडी)
- सतेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक(जीडी)
- घारू राम, सहायक उप निरीक्षक (जीडी)
- राकेश नेगी, सहायक उप निरीक्षक (जीडी)
- सतीश कुमार, हैड कॉस्टेबल(जीडी)
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 942 पुलिस, अग्निशमन व नागरिक सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों के वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इनमें 95 वीरता पदक शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि 101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM) में से 85 पदक पुलिस कर्मियों, पांच अग्निशमन सेवा कर्मियों, सात नागरिक सुरक्षा व होमगार्ड सेवा कर्मियों और चार सुधारात्मक सेवा से जुड़े कर्मियों को दिए गए हैं।
