बॉलीवुड

'जो भी मुझसे माफी मांगेगा, मेरा आशीर्वाद है'- Abhijeet Bhattacharya ने शाहरुख खान संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 6, 2026, 03:27 PM IST

Abhijeet Bhattacharya on Shah Rukh Khan: सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से जुड़े सवालों पर खुलकर बात की। उन्होंने रिश्तों, पुराने विवाद और माफी को लेकर अपनी राय साफ शब्दों में रखी।

Image

अभिजीत भट्टाचार्य ने किया ये खुलासा (Image Source: IMDb/ Times)

Abhijeet Bhattacharya on Shah Rukh Khan: सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) इन दिनों अपने बेबाक बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वो Times Now Navbharat के खास कार्यक्रम Newsroom Dialogue में पहुंचे, जहां उन्होंने बिना किसी झिझक के कई बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान उनसे बॉलीवुड, म्यूजिक इंडस्ट्री और पुराने विवादों को लेकर कई सवाल पूछे गए। इसी बीच जब बात शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आई, तो अभिजीत ने भी खुलकर जवाब दिया। उनके जवाब ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है। इसके अलावा अभिजीत भट्टाचार्य ने फिल्म धुरंधर को लेकर भी बात की।

शाहरुख खान संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी

न्यूजरूम डायलॉग में अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान के गाने गाने वाले सवाल पर कोई रिएक्शन देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान शाहरुख खान बार-बार मत करो प्लीज, ये मेरा गाना है। ऐसा लग रहा है जैसे शाहरुख खान का पीआर हो रहा हो।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वे शाहरुख खान से माफी की उम्मीद रखते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'जो भी मुझसे माफी मांगेगा, मेरा आशीर्वाद है। मैं माफ कर दूंगा।' उन्होंने इशारा भी किया कि अभिनेता को उनसे माफी मांगनी चाहिए। शाहरुख से अनबन पर फिर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'इसके बारे में कई बार बात हो चुकी है, प्लीज गूगल कर लो। मैं इस पर बात नहीं कर सकता।' उन्होंने साफ कहा कि न तो उन्होंने शाहरुख को सुपरस्टार बनाया और न ही शाहरुख ने उन्हें सफल बनाया। सालों से उनका कहना रहा है कि इस रिश्ते के बिगड़ने की असली वजह प्लेबैक सिंगरों को उचित क्रेडिट और सम्मान न मिलना है।

'धुरंधर' को लेकर दिया रिएक्शन

आजकल के किस एक्टर के लिए गाना चाहेंगे, इस सवाल पर अभिजीत ने सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया 'धुरंधर'। रणवीर सिंह की ताजा सुपरहिट फिल्म का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'अभी तक वो धुरंधर हैं लेकिन अगर मैं उनके लिए गाऊं तो वो रॉकस्टार बन जाएंगे।' प्लेबैक सिंगरों का किसी खास एक्टर के साथ जुड़ जाना इस पर बात करते हुए अभिजीत ने कहा कि उनके साथ भी यही हुआ और लगभग हर एक्टर के साथ। सलमान खान के करियर के शुरू होने के बाद एक गाना ऐसा है जो सब उनसे जोड़कर याद करते हैं चुनरी चुनरी। अभिजीत ने दावा किया कि 90 के दशक में कई बड़े हीरो खासतौर पर उनसे ही गवाना चाहते थे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article