Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे (Half Day) रखने का फैसला किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। नए आदेश के अनुसार अब हर शनिवार स्कूलों में नियमित पढ़ाई सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी पढ़ाई
शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक शनिवार को स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी निर्धारित कक्षाएं और शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी। दोपहर 1:00 बजे के बाद छात्रों को घर भेज दिया जाएगा और स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।
क्या लिखा है ट्विटर हैंडल पर?
"अब शनिवार को सरकारी विद्यालयों में होगा हाफ डे
आज शिक्षा विभाग के मदन मोहन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने महत्वपूर्ण घोषणा की।
अब राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को विद्यालय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00"
शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और सरकारी स्कूलों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में शनिवार को इसी समय के अनुसार कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य स्कूलों में समय का बेहतर प्रबंधन करना और निर्धारित शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करना है।
छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह
छात्र और अभिभावक शनिवार के नए स्कूल समय का ध्यान रखें। स्कूल आने-जाने की व्यवस्था भी इसी समय के अनुसार करें। यदि किसी स्कूल की ओर से अतिरिक्त सूचना जारी की जाती है, तो उसकी जानकारी भी समय-समय पर लेते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Railway Group D भर्ती में दौड़ निकालना क्यों जरूरी होता है? जानें क्या है वजह
