हेल्थ

रश्मिका मंदाना को हुई Hip Injury, जानें बरतनी होगी क्या सावधानी, आप कैसे बचें

एक डांस शूट के दौरान रश्मिका मंदाना को हिप इंजरी हो गई है। जानिए ऐसी चोट क्यों होती है, रिकवरी के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इससे बचने के आसान तरीके क्या हो सकते हैं।

Image

Rashmika Mandanna Hip Injury, Symptoms, Treatment

हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी Hip Injury के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म Mysaa के डांस शूट के दौरान उनके दाएं हिप का एक टेंडन अपनी जगह से अलग हो गया। इसी वजह से उन्हें पैर उठाने और साधारण मूवमेंट करने में परेशानी हो रही है। यह सुनने में छोटी चोट लगसकती है, लेकिन टेंडन से जुड़ी चोटें रिकवरी में समय ले सकती हैं और सही देखभाल बेहद जरूरी होती है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सलमान खान का 16 किलो वेट लॉस क्यों है खास?

अच्छी बात यह है कि समय पर इलाज, भरपूर आराम और डॉक्टर की सलाह के अनुसार फिजियोथेरेपी से ज्यादातर लोग बेहतर हो जाते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि हिप टेंडन इंजरी क्या होती है, इससे क्या दिक्कतें आती हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है।

क्या होती है हिप टेंडन इंजरी?

हमारे हिप या कूल्हों के दोनों तरफ कई टेंडन होते हैं। ये मजबूत टिश्यू मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ते हैं और चलने, दौड़ने, सीढ़ियां चढ़ने और पैर उठाने जैसे काम आसान बनाते हैं। अगर इनमें से कोई टेंडन खिंच जाए, फट जाए या अपनी जगह से अलग हो जाए, तो कूल्हों में तेज दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।

रश्मिका मंदाना ने बताया कि उनके दाएं हिप का एक टेंडन अलग हो गया, जिसे दोबारा ठीक होने और जुड़ने के लिए समय चाहिए। इसी कारण पैर उठाना भी मुश्किल हो गया।

किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

ऐसी चोट के बाद हिप के आसपास तेज दर्द, सूजन, चलने में परेशानी, पैर उठाने में कठिनाई और अचानक कमजोरी महसूस हो सकती है। कई बार लंबे समय तक खड़े रहने या सीढ़ियां चढ़ने में भी दर्द बढ़ जाता है।

रिकवरी के दौरान क्या सावधानी रखें?

ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है कि शरीर को जबरदस्ती काम करने के लिए मजबूर न करें। डॉक्टर की सलाह के बिना भारी एक्सरसाइज, दौड़ना या डांस करने से बचें। जरूरत पड़ने पर आराम, बर्फ की सिकाई, पेन किलर और फिजियोथेरेपी रिकवरी का हिस्सा बन सकती हैं। हर व्यक्ति की चोट अलग होती है, इसलिए इलाज भी उसी के अनुसार तय किया जाता है।

इस तरह की चोट से कैसे बचें?

किसी भी कठिन वर्कआउट या डांस से पहले अच्छी तरह वार्म-अप करें। अचानक बहुत ज्यादा स्ट्रेचिंग या तेज मूवमेंट करने से बचें। हिप और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज नियमित करें।

हिप टेंडन की चोट केवल खिलाड़ियों या कलाकारों को ही नहीं, बल्कि किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। इसलिए फिटनेस के साथ आपको आपके शरीर की सीमाओं को समझना भी उतना ही जरूरी है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article