देश

यूपी के मंत्री बोले: 25 में से 14 करोड़ लोगों को मिल रहा है मुफ्त राशन, 1.75 करोड़ गैस कनेक्शन दिए

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 24, 2023, 07:02 PM IST

मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत, 13 फरवरी तक राज्य में लाभार्थियों को कुल 1,75,02,198 मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

Image

यूपी के मंत्री बोले- 14 करोड़ लोगों को मिल रहा है मुफ्त राशन

Photo : PTI

उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 25 करोड़ लोगों में से 14 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। चौधरी यूपी विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी की सदस्य रागिनी सोनकर द्वारा उठाए गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

25 करोड़ में से 14 करोड़ को मुफ्त राशन मिल रहा है

उन्होंने कहा कि राज्य में 25 करोड़ से अधिक लोगों में से 14 करोड़ को मुफ्त राशन मिल रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत, 13 फरवरी तक राज्य में लाभार्थियों को कुल 1,75,02,198 मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केंद्र द्वारा 235.39 रुपये प्रति सिलेंडर रिफिल सब्सिडी (वित्तीय सहायता) दी जा रही है।

गन्ना विकास मंत्री चौधरी, सोनकर द्वारा उठाए गए एक अन्य सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या बढ़ती महंगाई के बीच सरकार महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी। सपा सदस्य पिंकी सिंह यादव ने कहा कि महंगाई इतनी अधिक है कि गैस कनेक्शन कबाड़ में बेचे जा रहे हैं और पूछा कि क्या सरकार को उन महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए जो गैस सिलेंडर भरने में सक्षम नहीं हैं। उनके जवाब में मंत्री ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि लोग अपनी एलपीजी रिफिल नहीं करवा पा रहे हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article