हेल्थ

World Kidney Day 2026: किडनी की सफाई के लिए रामबाण हैं ये 5 होममेड ड्रिंक्स, बाहर होंगे शरीर में जमा टॉक्सिन्स

World Kidney Day 2026: किडनी हमारे शरीर में सफाई कर्मचारी का काम करती है। ये ब्लड को फिल्टर करके खून की सफाई करती है। यदि आप किडनी की सफाई करना चाहते हैं तो आपको कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स जरूर ट्राई करने चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे 5 ड्रिंक्स के बारे में...

Image

किडनी की सफाई के लिए घरेलू ड्रिंक

World Kidney Day 2026: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान का असर हमारे पूरे शरीर पर दिखाई देता है। जिसमें सबसे पहले असर हमारी किडनी पर पड़ता है, क्योंकि किडनी शरीर का वह महत्वपूर्ण अंग है जो खून को साफ करने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और शरीर में पानी व मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखने का काम करती है। यदि खान-पान ठीक न हो, पानी कम पिया जाए और जंक फूड का सेवन ज्यादा किया जाए तो किडनी पर अनावश्यक दबाव बढ़ने लगता है। ऐसे में कुछ नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक्स को आप अपनी डाइट में शामिल करके किडनी को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं किडनी डिटॉक्स के लिए 5 असरदार ड्रिंक्स...

किडनी डिटॉक्स के लिए 5 नेचुरल ड्रिंक्स - Natural Drinks For Kidney Detox

1. नींबू पानी

नींबू पानी किडनी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड पेशाब में साइट्रेट की मात्रा बढ़ाता है, जिससे किडनी में कैल्शियम के क्रिस्टल बनने की संभावना कम हो जाती है। यही कारण है कि किडनी में स्टोन होने पर नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है।

नींबू पानी

नींबू पानी

2. नारियल पानी

नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। रोजाना 1 नारियल पानी पीने से शरीर में मिनरल्स का बैलेंस बना रहता है और किडनी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है।

नारियल पानी

नारियल पानी

3. खीरे का जूस

खीरे एक ऐसी सब्जी है जिसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खीरा हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ किडनी में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। गर्मियों में खीरे का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।

4. क्रैनबेरी जूस (करौंदे का जूस)

क्रैनबेरी जूस मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI) से बचाव में असरदार माना जाता है। करौंदे के जूस में मौजूद तत्व शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मूत्र मार्ग में चिपकने से रोकते हैं, जिससे किडनी और यूरिनरी सिस्टम हेल्दी बने रह सकते हैं।

क्रैनबेरी जूस (करौंदे का जूस)

क्रैनबेरी जूस (करौंदे का जूस)

5. जौ का पानी

किडनी डिटॉक्स के लिए लंबे समय से हमारे यहां जौ के पानी का सेवन किया जाता है। यह किडनी को हेल्दी बनाकर मूत्र संबंधी समस्याओं में तेजी से लाभ पहुंचाता है। इसमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं। यह यूरिन के प्रवाह को बढ़ाने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article