शहर

जबलपुर रेलवे स्टेशन के कैटरिंग स्टॉल में लगी आग, कॉस्मेटिक पार्सल भी जलकर हुए खाक

जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कैटरिंग स्टॉल में भीषण आग लग गई। आग ने पास रखे कॉस्मेटिक सामान के पार्सल को भी चपेट में ले लिया। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Image

जबलपुर रेलवे स्टेशन के कैटरिंग स्टॉल में लगी आग

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार को एक कैटरिंग स्टॉल में भीषण आग लग गई। आग की घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पास में रखे पार्सल पैकेटों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के कोच में लोड करने के लिए कॉस्मेटिक सामान के पार्सल रखे गए थे। इन्हीं पार्सलों के पास आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। आग लगने की वजह और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article