हेल्थ

World Cancer Day: कैंसर का संकेत हो सकते हैं शरीर के ये छोटे-छोटे बदलाव, इग्नोर करना पड़ेगा महंगा

World Cancer Day हमें याद दिलाता है कि कैंसर अचानक नहीं होता, बल्कि इससे पहले शरीर हमें कई तरह के छोटे संकेत देता है। जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में...

World Cancer Day 2026

कैंसर के शुरुआती संकेत

World Cancer Day 2026: हर साल 4 फरवरी को World Cancer Day मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर पहचान व इलाज के महत्व को समझाना है। इस रोग की गंभीरता पर बात करने से पहले आपको समझना होगा कि कैंसर अचानक नहीं होता है, बल्कि सच यह है कि शरीर पहले ही कई छोटे-छोटे संकेत देने लगता है। इन्हें नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर खतरा बन सकता है। आइए जानते हैं कैंसर की शुरुआत से पहले शरीर में दिखने वाले कुछ खास संकेत...

कैंसर के शुरुआती संकेत - Early Symptoms of Cancer

1. वजन कम होना

यदि बिना डाइट या एक्सरसाइज के अचानक वजन तेजी से कम होने लगे, तो यह सामान्य नहीं है। कुछ खास तरह के कैंसर, जैसे पेट, फेफड़े या पैंक्रियाज कैंसर में वजन का कम होना शुरुआती लक्षण हो सकता है। ऐसे बदलाव को हल्के में लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

2. लगातार थकान महसूस होना

यदि काम न करने पर भी हर समय थकान बनी रहती है और आराम करने के बाद भी एनर्जी महसूस नहीं होती, तो यह शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। आमतौर पर ब्लड कैंसर या कोलन कैंसर में लगातार कमजोरी की समस्या देखी जाती है।

3. त्वचा में असामान्य बदलाव

त्वचा पर नए तिल का उभरना, पुराने तिल के रंग या आकार में बदलाव, घाव का लंबे समय तक न भरना या त्वचा का पीला पड़ना एक चेतावनी हो सकती है। स्किन कैंसर और लिवर से जुड़े कैंसर में ऐसे लक्षण दिख सकते हैं।

4. लंबी खांसी और आवाज में बदलाव

यदि खांसी हफ्तों तक ठीक न हो या आवाज भारी हो रही हो, तो यह फेफड़ों या गले से जुड़े कैंसर का संकेत हो सकता है। यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो आपको इस लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

4 फरवरी के दिन मनाया जाने वाला World Cancer Day हमें यह याद दिलाता है कि कैंसर से डरने से ज्यादा जरूरी, समय पर उसकी पहचान करना है। इन छोटे-छोटे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय रूटीन हेल्थ चेकअप, बैलेंस लाइफस्टाइल और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। हमेशा याद रखें कि सही समय पर उठाया गया एक कदम आपकी और आपके अपनों की जिंदगी बचा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article