हेल्थ

World Cancer Day: कैंसर का डर कैसे दिमाग को बना देता है बीमार, बढ़ाता है मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स

  • Authored by: Vineet
  • Updated Feb 2, 2026, 04:57 PM IST

How Cancer Fear Affect Mental Health: हम सभी जानते हैं कि कैंसर कितनी खतरनाक बीमारी है। लेकिन ज्यादातर मामलों में कैंसर की वजह से व्यक्ति की स्थिति बदतर नहीं होती है, बल्कि इस बीमारी का डर उनके दिमाग पर हावी हो जाता है। कैंसर का डर कैसे दिमाग को धीरे-धीरे बीमार बना देता है। इसकी वजह से मरीज को लगातार तनाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन और नींद की परेशानी जैसी मेंटल हेल्थ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों है।

दिमाग की कैसे बैंड बजा देता है कैंसर

दिमाग की कैसे बैंड बजा देता है कैंसर

How Cancer Fear Affect Mental Health: कैंसर का नाम सुनते ही ज़्यादातर लोगों के मन में डर, बेचैनी और अनजाना सा खतरा बैठ जाता है। चाहे किसी को खुद बीमारी हो या किसी अपने को, कैंसर का डर सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि धीरे-धीरे दिमाग पर भी भारी पड़ने लगता है। लगातार डर, अनिश्चितता और नकारात्मक सोच इंसान की मेंटल हेल्थ को कमजोर बना देती है। कई बार तो बीमारी से ज्यादा उसका डर इंसान को अंदर से तोड़ देता है। आज के लेख में हम में समझेंगे कि कैंसर का डर कैसे दिमाग को बीमार बनाता है और मानसिक समस्याएं बढ़ाता है।

कैंसर का डर और लगातार तनाव का रिश्ता

जब किसी इंसान को कैंसर होने का डर सताने लगता है, तो उसका दिमाग हमेशा अलर्ट मोड में रहता है। छोटी-छोटी बातों पर चिंता होना, बार-बार बीमार पड़ने का ख्याल आना और भविष्य को लेकर डर - ये सब मानसिक तनाव को बढ़ाते हैं। लगातार तनाव की वजह से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं, जो दिमाग को थका देते हैं और मानसिक संतुलन बिगाड़ सकते हैं।

एंग्जायटी और पैनिक अटैक क्यों बढ़ जाते हैं

कैंसर से जुड़ी खबरें, सोशल मीडिया पर अधूरी जानकारी और दूसरों के अनुभव सुनकर कई लोगों को एंग्जायटी होने लगती है। दिल तेज़ धड़कना, घबराहट, सांस लेने में दिक्कत और बिना वजह डर लगना - ये पैनिक अटैक के संकेत हो सकते हैं। खासकर जिन लोगों ने परिवार में किसी को कैंसर से जूझते देखा है, उनमें यह डर और गहरा बैठ जाता है।

डिप्रेशन की तरफ कैसे बढ़ता है दिमाग

कैंसर का डर कई बार इंसान को अकेला महसूस कराने लगता है। बार-बार नेगेटिव सोच, “अगर मुझे हो गया तो?” जैसे सवाल और भविष्य की चिंता डिप्रेशन की तरफ ले जा सकती है। धीरे-धीरे इंसान चीज़ों में रुचि खोने लगता है, नींद खराब हो जाती है और मन हर समय उदास रहने लगता है। यह मानसिक सेहत के लिए खतरनाक संकेत हैं।

नींद और सोचने की क्षमता पर असर

जब दिमाग में लगातार कैंसर का डर घूमता रहता है, तो नींद सबसे पहले प्रभावित होती है। देर रात तक जागना, बार-बार नींद टूटना या डरावने सपने आना आम समस्या बन जाती है। नींद पूरी न होने से दिमाग सही से काम नहीं कर पाता, फोकस कम होता है और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है।

कैंसर के डर से इम्यून सिस्टम कमजोर

मेंटल हेल्थ और इम्यून सिस्टम का गहरा कनेक्शन होता है। जब इंसान लंबे समय तक डर और तनाव में रहता है, तो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत कम हो सकती है। यानी कैंसर का डर सिर्फ दिमाग ही नहीं, शरीर को भी कमजोर बना सकता है।

मेंटल हेल्थ को मजबूत रखना क्यों है जरूरी

विश्व मेंटल हेल्थ पर यह समझना जरूरी है कि सही जानकारी, डॉक्टर की सलाह और पॉजिटिव सोच डर को कम कर सकती है। हर डर सच नहीं होता। समय-समय पर हेल्थ चेक-अप, भरोसेमंद जानकारी और अपनों से खुलकर बात करना मानसिक सेहत को बेहतर बनाता है। कैंसर से लड़ाई सिर्फ दवा से नहीं, मजबूत दिमाग से भी जीती जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article