हेल्थ

रोज एक Aspirin खाते हैं डोनाल्ड ट्रंप, डॉक्टर से जानिए एस्पिरिन दवा खाने से क्या होता है

डोनाल्ड ट्रंप के एस्पिरिन लेने की चर्चा के बीच यह जानना जरूरी है कि यह दवा शरीर में कैसे काम करती है। जानिए एस्पिरिन दवा खाने से क्या होता है, कितने Mg की एस्पिरिन खानी चाहिए।

Image

Donald Trump regularly takes aspirin, know effects

Donald Trump Aspirin News: एक हालिया इंटरव्यू में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने एस्पिरिन लेने की बात कही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप रोज एक एस्पिरिन की गोली लेते हैं, जिसकी मात्रा आमतौर पर 325 Mg बताई गई है। उनकी यह बात सामने आने के बाद लोगों के बीच भी सवाल उठने लगा है कि आखिर रोज एस्पिरिन खाने से शरीर पर क्या असर होता है और इसे कब खाना चाहिए।

डॉ. श्रेय श्रीवास्तव, वरिष्ठ सलाहकार – इंटरनल मेडिसिन, शारदा अस्पताल के अनुसार, एस्पिरिन सिर्फ सिरदर्द या बुखार की दवा नहीं है। कुछ खास मरीजों में यह खून के थक्के बनने की संभावना कम करने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। यही वजह है कि हार्ट अटैक या कुछ हृदय संबंधी स्थितियों में डॉक्टर इसे लिख सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति खुद से रोज एस्पिरिन लेना शुरू कर दे। इसकी मात्रा और जरूरत व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य, दूसरी दवाओं और ब्लीडिंग के जोखिम के हिसाब से तय होती है। इसलिए ट्रंप की डोज को देखकर अपनी डोज तय करना सही तरीका नहीं है।

एस्पिरिन खाने से क्या होता है

मेडिकल की दुनिया में एस्पिरिन को दर्द, बुखार और सूजन आदि जैसी स्थिति में इस्तेमाल होने वाली दवा है। इसी के साथ यह प्लेटलेट्स को आपस में चिपकने से रोकती है, जिससे कुछ लोगों में खून के खतरनाक थक्के बनने का जोखिम कम हो सकता है। यही कारण है कि कुछ हृदय रोगियों को इसे हार्ट अटैक या क्लॉट से जुड़े स्ट्रोक के बाद डॉक्टर की निगरानी में दिया जाता है। हालांकि ऐसा सिर्फ डॉक्टर के परामर्श के बाद ही लेना चाहिए।

कितने Mg एस्पिरिन खानी चाहिए

डॉक्टर के मुताबिक हर किसी की स्वास्थ्य समस्या के अनुसार दवा का डोज सेट किया जाता है। दिल की बीमारी से बचाव के लिए कोई एक डोज सभी लोगों के लिए सही नहीं होता है। कम डोज के तौर पर 75–100 mg, जिसमें 81 mg एक आम डोज है, कई स्थितियों में इस्तेमाल की जाती है। लेकिन इसे भी डॉक्टर की सलाह के बिना शुरू नहीं करना चाहिए। ट्रंप द्वारा बताई गई 326 mg डोज को देखकर खुद इतनी एस्पिरिन लेना बिल्कुल सही तरीका नहीं है। उनकी दवा और स्वास्थ्य स्थिति व्यक्तिगत चिकित्सा निर्णय का हिस्सा है।

एस्पिरिन के साइड इफेक्ट्स क्या हैं

हर रोज एस्पिरिन लेने से या फिर अत्यधिक डोज लेने पर कई साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें आमतौर पर बहुत जल्दी चोट के निशान पड़ना, नाक से खून आना, पेट में रक्तस्राव जैसी समस्या हो सकती है। गंभीर मामलों में मस्तिष्क में भी ब्लीडिंग हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना लंबे समय तक इसे लेना जोखिम भरा हो सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article