हेल्थ

Kidney Problem : किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है जरूरी संकेत, समय रहते समझ लें सेहत के गंभीर इशारे

Symptoms of Kidney Problem In Hindi : किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें खराबी आना आपकी सेहत के लिए परेशानी का कारण हो सकता है। आज हम आपको शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे खास लक्षण बताने जा रहे हैं, जो आपकी किडनी में समस्या का इशारा हो सकते हैं।

Image

किडनी में खराबी के संकेत (Photo - Canva)

Symptoms of Kidney Problem In Hindi : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण बीते कुछ सालों में किडनी के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। पहले बुजुर्गों की समझे जाने वाली ये समस्या अब युवाओं को भी घेर रही है। लेकिन किडनी एकदम खराब नहीं होती हैं। इसके पहले ये आपको कई तरह के खास संकेतों से सूचित करती है। लेकिन इन संकेतों को समझना आपकी समझदारी पर निर्भर करता है। आज हम आपको शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं, जो किडनी की खराबी का संकेत हो सकते हैं।

शरीर में किडनी का क्या काम है?

किडनी हमारे शरीर में फिल्ट्रेशन का काम करती है। यह आपके खून को छानकर साफ करती है, जिससे खून में जमा टॉक्सिन और अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके। यही कारण है कि किडनी में खराबी आने पर आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं दिखने लगती हैं, क्योंकि शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे लक्षण जो किडनी फंक्शन खराब होने पर नजर आते हैं।

किडनी में खराबी के लक्षण - Symptoms of Kidney Problem In Hindi

  • लगातार और बहुत अधिक थकान रहना किडनी में खराबी का अहम लक्षण है।
  • बहुत अधिक या बहुत कम पेशाब आना भी किडनी में खराबी का संकेत है।
  • बिना वजह उल्टी, मतली और भूख की कमी किडनी में खराबी का अहम संकेत है।
  • जोड़ो में दर्द और सूजन किडनी में आई समस्या का एक प्रमुख संकेत है।
  • त्वचा संबंधी रोग और खुजली आदि किडनी फंक्शन खराब होने से बढ़ने लगते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article