हेल्थ

फैटी लिवर में क्या खाएं? डॉक्टर सौरव सेठी के बताए 7 सुपर ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स

डॉ. सेठी ने नाश्ते के ऐसे 7 विकल्प बताए हैं, जिन्हें आप अपनी सुबह की डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि आपको फैटी लिवर की समस्या है, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Image

फैटी लिवर की समस्या को दूर करेंगे ये सुपर ब्रेकफास्ट

दिन की शुरुआत में आप जो खाते हैं, वह आपकी खान-पान की आदतों का अहम हिस्सा बनता है। लिवर के स्वास्थ्य की बात करें तो सुबह का नाश्ता और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। नाश्ते में संतुलित विकल्प चुनना आपकी दिनचर्या और सेहत को बेहतर बनाने का एक सरल तरीका हो सकता है।

डॉ. सौरव सेठी, MD, MPH गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने Harvard और Stanford जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है और AIIMS से भी उनका पेशेवर जुड़ाव रहा है। डॉ. सेठी ने नाश्ते के ऐसे 7 विकल्प बताए हैं, जिन्हें आप अपनी सुबह की डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि आपको फैटी लिवर की समस्या है, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

फैटी लिवर के लिए 7 सबसे बेहतरीन नाश्ते

1. नट्स और बेरीज के साथ चिया पुडिंग

डॉक्टर की सलाह: इसे एक रात पहले ही तैयार कर लें ताकि सुबह जल्दी में इसे तुरंत खाया जा सके।

फायदे: चिया सीड्स में प्रचुर मात्रा में फाइबर और ओमेगा-3 फैट्स होते हैं, बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और नट्स से हेल्दी फैट्स मिलते हैं। यह नाश्ता लिवर की चर्बी घटाने, सूजन कम करने और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है।

2. ब्लूबेरी और नट्स के साथ प्लेन ग्रीक योगर्ट या दही

फायदे: यह कॉम्बिनेशन 'गट-लिवर एक्सिस' को बेहतर बनाकर लिवर में फैट के जमाव को कम करता है, इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार लाता है और लिवर एंजाइम्स के स्तर को घटाता है।

डॉक्टर की सलाह: बिना चीनी वाला प्लेन दही या योगर्ट ही चुनें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: फैटी लिवर से निपटना है तो ट्राई करें ये 7 ड्रिंक्स

3. वे प्रोटीन और बेरीज के साथ ओटमील

फायदे: ओट्स में एक विशेष घुलनशील फाइबर होता है जो लिवर में फैट जमा होने से रोकता है। प्रोटीन मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, जिससे लिवर अतिरिक्त ग्लूकोज को फैट में नहीं बदल पाता।

डॉक्टर की सलाह: इंस्टेंट फ्लेवर्ड पैकेट के बजाय ऑर्गेनिक रोल्ड ओट्स या स्टील-कट ओट्स का इस्तेमाल करें।

4. वेजी ऑमलेट

फायदे: इस नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट लगभग शून्य होता है, जिससे इंसुलिन का स्तर अचानक नहीं बढ़ता (जो लिवर को फैट स्टोर करने के लिए मजबूर करता है)।

बनाने का तरीका: इसे अंडे, पालक, मशरूम, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च से बनाएं तथा एवोकाडो ऑयल या सरसों के तेल में पकाएं। इसे पुदीने की चटनी या दही के साथ ले सकते हैं।

5. मूंग दाल चीला

फायदे: मूंग दाल का यह नमकीन चीला फैटी लिवर को ठीक करने के लिए एक बेहतरीन, प्लांट-बेस्ड और ग्लूटेन-फ्री नाश्ता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्लांट प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे भी पुदीने की चटनी या दही के साथ खाया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिल्ली में 6 गुना क्यों बढ़ गए स्वाइन फ्लू के मरीज

6. 100% होल ग्रेन या स्प्राउटेड ब्रेड पर एवोकाडो

फायदे: यह नाश्ता हेल्दी फैट्स और कॉम्प्लेक्स फाइबर को मिलाता है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस और लिवर की सूजन से लड़ने में बहुत मददगार है।

7. सब्जियों के साथ टोफू स्क्रैम्बल

फायदे: टोफू को प्याज और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसी सल्फर-रिच सब्जियों के साथ मिलाकर पकाने से शरीर को लिवर का मुख्य एंटीऑक्सीडेंट (मास्टर लिवर एंटीऑक्सीडेंट) बनाने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें कैलोरी कम होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

टिप: सूजन कम करने वाले फायदों के लिए इसमें हल्दी और काली मिर्च जरूर मिलाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article