हेल्थ

ज्यादा दूध पीने से हो सकते हैं ये नुकसान, टॉयलेट जा-जाकर होगी हालत खराब, कमजोरी करेगी हाल-बेहाल

Side Effects of Milk (ज्यादा दूध पीने के नुकसान): यूं तो दूध हर किसी के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ये रूल सभी के लिए नहीं है। ज्यादा दूध पीने से शरीर मजूबत होने की बजाय कमजोर भी हो सकता है। यहां जानें दूध पीने के साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं।

Image

दूध पीने के नुकसान क्या हैं

Side Effects of Milk (ज्यादा दूध पीने के नुकसान): दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है और भारतीय भोजन परंपरा में दूध का सेवन बहुत किया भी जाता है। लेकिन हाल ही में हुए शोध बताते हैं कि दिन भर की तय लिमिट से ज्यादा दूध पीने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। दूध में कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन आदि भरपूर होते हैं। यह शरीर को एनर्जी भी देता है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं।

दूध पीने के नुकसान इन हिंदी

1. ज्यादा दूध पीने से पेट में गैस, डायरिया, लूज मोशन, पेट में मरोड़ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। दूध की शुगर लैक्टोस अगर आपको सूट नहीं करती है तो डाइट में इसे शामिल करने से बचें।

2. दूध में प्रोटीन होता है लेकिन इसमें फैट कंटेंट भी भरपूर होता है। कैलोरीज की मात्रा सीमित रखने के लिए दूध को ज्यादा न पिएं।

3. ज्यादा दूध पीने से कैल्शियम और विटामिन डी की अधिकता हो सकती है। इससे किडनी स्टोन, टिशूज में कैल्शियम डिपोजिट हो सकता है।

4. ज्यादा दूध पीने से शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। दरअसल खाने के साथ मिलने वाले आयरन को शरीर दूध की अधिकता की वजह से सोख नहीं पाता है।

5. दूध और कैंसर के कनेक्शन पर भी कुछ रिसर्च चल रही हैं। कुछ शोध में दूध और प्रोस्ट्रेट, ओवेरियन आदि कैंसर के जुड़े होने के संकेत पाए गए हैं।

6. दूध पीने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसमें चकते, लालिमा आदि से लेकर पेट तक खराब हो सकता है।

7. दूध में नेचुरल मिठास होती है। अगर आप दूध पीने के बाद ठीक से दांत साफ नहीं करते हैं तो इससे दांतों की सड़न, कैविटी आदि की समस्या हो सकती है।

यानी दूध पीना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन दूध को अपनी डाइट में इन बातों को ध्यान में रखते हुए शामिल करना चाहिए। इससे स्वाद और सेहत दोनों ही बढ़िया रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article