हेल्थ

Raw Papaya Benefits: पाचन-डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से छुटकारा दिलाएगा कच्चा पपीता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 08:17 PM IST

Raw Papaya Benefits: कच्चे पपीते का सेवन पीलिया, इनडाइजेशन, मोटापा और डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होता है। कच्चे पपीते को डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसके अलावा पेट में कब्ज और पेट दर्द की समस्या से भी राहत मिलती है। इसे कई तरीके से आहार में शामिल किया जा सकता है।

Image

डायबिटीज के लिए रामबाण हैं कच्चा पपीता

KEY HIGHLIGHTS
  • कच्चे पपीते के फायदे जानकर आप रह जाएंगे दंग
  • कई गंभीर बीमारियों में दवा से कम नहीं कच्चा पपीता
  • इसे खाने से होते हैं सेहत में कई लाभ

Raw Papaya Benefits: पपीते का फल किसी भी मौसम में बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका फल ही नहीं बल्कि पपीते के बीज और पत्ते भी हमारी हेल्थ के लिए गुणकारी है। पके हुए पपीते में कई गुण मौजूद होते हैं, लेकिन कच्चा पपीता कई बीमारियों में दवा की तरह काम करता है। कच्चे पपीते से कई तरह की रेसिपी तैयार की जा सकती है, जैसे कच्चे पपीते की सलाद, सब्जी, अचार और हलवा इत्यादि। कच्चे पपीते में विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हमारी बॉडी को कई तरह के फायदे पहुंचाने में सहायता कर सकता है।

डायबिटीज में कच्चा पपीता खाने के फायदे

डायबिटीज रोगियों के लिए कच्चे पपीते का सेवन बेहद लाभकारी होता है। इस समस्या से जूझ रहे लोग इस चमत्कारिक कच्चे फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होता हैं, जिससे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में पपीते के रस का सेवन

एक्सपर्ट बताते हैं कि डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए पपीते का फल किसी रामबाण दवा से कम नहीं है। एक रिसर्च में पाया गया कि पपीते का जूस बीटा कोशिकाओं को नया जीवन देने का काम करता है और खून में इंसुलिन बढ़ाने में मदद करता है।

पाचन के लिए कच्चा पपीता

कच्चे पपीते में पैपिन पाया जाता है, जो हमारी पाचन शक्ति को ठीक करने में सहायक हो सकता है। इसमें घुलनशील फाइबर की मौजूदगी पेट की गैस और कब्ज को दूर करने में मददगार हो सकती है। इसे खाने से आपका पेट बड़ी ही आसानी से साफ हो जाएगा।

लीवर के लिए कच्चे पपीते का सेवन

लीवर को मजबूत बनाने के लिए आहार में कच्चे पपीते को जोड़ सकते हैं। इसके फल को डाइड में शामिल करने के लिए इसकी सब्जी या चटनी बना कर खा सकते हैं।

इसके अलावा यूरिन इंफेक्शन, गठिया के रोगियों, हड्डियों की मजबूती के लिए और वजन घटाने में भी कच्चे पपीते का सेवन बेहद फायदेमंद बताया जाता है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट को लेकर कई तरह के परहेज करने पड़ते हैं। इस बीमारी में फलों के सेवन को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इसके मरीज जिनका शुगर नियंत्रण में हो, वह हर तरह के फलों का सेवन कर सकते हैं लेकिन लिमिटेड मात्रा में ही इन्हें खाएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article