हेल्थ

Chest Pain: बार-बार सीने में दर्द के पीछे हो सकती है ये 3 वजह, न करें इग्नोर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 06:09 AM IST

सीने में बार-बार दर्द होना या फिर कभी-कभार दर्द होने की परेशानी को नजरअंदाज न करें। यह परेशानी काफी ज्यादा गंभीर हो सकती है। इसलिए जब भी सीने में या फिर इसके आसपास दर्द हो तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। आज हम आपको इस लेख में सीने में दर्द के पीछे की वजह बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से -

Image

सीने में दर्द के पीछे के कारण

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑक्सीजन की कमी के कारण हो सकता है सीने में दर्द
  • हार्ट अटैक की ओर इशारा कर सकता है सीने में दर्द
  • एजनाइल हो सकती है सीने में दर्द के पीछे की वजह


Frequently Chest Pain : छाती या फिर सीने में दर्द की परेशानी को नजरअंदाज न करें। यह समस्या कभी-कभी गंभीर रूप धारण कर सकती है। दरअसल, कुछ लोगों को सीने में बार-बार दर्द रहने पर वे उसे गैस की समस्या समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना उनके स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। क्योंकि सीने में गैस के अलावा कई ऐसे अन्य कारण हैं, जिसकी वजह से सीने में दर्द की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में-

बार-बार सीने में दर्द के पीछे की वजह

बार-बार सीने में दर्द के पीछे के कई कारण हो सकते हैं। यह कारण सामान्य से गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में इस परेशानी को नजरअंदाज करना आपके शरीर के लिए घातक हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कारणों के बारे में-

एनजाइना

सीने या फिर छाती में दर्द के पीछे की वजह एनाजाइना हो सकती है। एनजाइना एक ऐसी स्थिति में जिसकी वजह से हार्ट में ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है। इस कारण से सीने में प्रेशर, जकड़न और दर्द जैसा महसूस हो सकता है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को सीने में दर्द के साथ-साथ कंधों, गर्दन, बांहों और पीठ में भी दर्द का अनुभव होता है।

हार्ट अटैक

अगर आपके बाईं ओर काफी दर्द हो रहा है, तो यह हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। यानी हार्ट अटैक से पहले आपको सीने और पीठ के आसपास दर्द हो सकता है। इसकी वजह से हृदय में ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से हार्ट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में सीने में दर्द होने लगता है।

शरीर में ऑक्सीजन की कमी

सीने में अक्सर दर्द रहने के पीछे शरीर में ऑक्सीजन की कमी भी हो सकती है। अगर आपको खाने के बाद या फिर एक्सरसाइज के बाद सीने में दर्द जैसा महसूस हो रहा है, तो यह ऑक्सीजन की कमी की ओर इशारा कर रहा होता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article